---Advertisement---

iPhone 17 Series: यूनिक लुक, सिंगल कैमरा और धांसू बैटरी के साथ दस्तक दे सकता है 17 एयर मॉडल, लेटेस्ट रिपोर्ट्स में खुलासा

iPhone 17 Series: अगले साल सितंबर में आने वाली आईफोन 17 सीरीज को लेकर कई तरह के बड़े दावे किए जा रहे हैं। एयर मॉडल में काफी कुछ खास मिल सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 26, 2024 1:56 अपराह्न

iPhone 17 Series
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 17 Series: एप्पल की अपकमिंग फोन सीरीज iPhone 17 Series को लेकर आने वाले लीक्स में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। इंटरनेट और सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। भले ही iPhone 17 अगले साल लॉन्च होना हो। मगर काफी लोग अभी से इसमें अपनी रुचि दिखा रहे हैं। ऐसे में रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कंपनी अपकमिंग सीरीज में एयर वेरिएंट को भी उतार सकती है। इस संबंध में ताजा जानकारी सामने आई है।

iPhone 17 Series को लेकर लेटेस्ट खुलासा

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि iPhone 17 Air वेरिएंट को खास तरीके से तैयार किया जाएगा। यही वजह है कि कई खबरों में बताया जा रहा है कि इसका पूरा लुक ही बाकी सीरीज से अलग होगा। यह मॉडल अब तक थिनेस्ट आईफोन हो सकता है। एप्पल इस फोन में 6.25mm की थिकनेस दे सकती है। इसके साथ ही कस्टम डिजाइन और 5G मॉर्डन चिपसेट देखने को मिल सकती है।

iPhone 17 Series: एयर में मिल सकता है सिंगल कैमरा और ताकतवर बैटरी

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, एप्पल एयर मॉडल में बैक पैनल पर सिंगल कैमरा दे सकती है। 48MP के कैमरे में वाइड एंगल की खूबी मिलने की संभावना है। खबरों में दावा किया जा रहा है कि इसमें कस्टम अपर्चर की सुविधा दी जा सकती है। ऐसे में यूजर्स अपने हिसाब से इसे सेट कर सकेंगे। इसे फोन के बैक साइड पर लेफ्ट कॉर्नर पर दिया जा सकता है। वहीं, बैटरी को लेकर लीक में खुलासा हुआ है कि इस वेरिएंट को 3000mah की लिथियम बैटरी से लैस किया जा सकता है। इसमें 20W का फास्ट चार्जर आने की भी संभावना है।

फीचर्सआईफोन एयर की लीक डिटेल
डिस्प्ले6.1 इंच
प्रोसेसरA19 चिप
बैटरी3000mah
रैम-स्टोरेज6GB-256GB
रिफ्रेश रेट90hz

iPhone 17 Air के संभावित स्पेक्स

कई खबरों में यह बताया जा रहा है कि एप्पल इस फोन में 6.1 इंच की एमोलेड डिस्प्ले के साथ 90hz की रिफ्रेश रेट दे सकती है। इस अपकमिंग डिवाइस में 6GB रैम के साथ 256GB की इंटरनल स्टोरेज आ सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एप्पल इस फोन में वाईफाई 7 चिप को पेश कर सकती है। एप्पल ने इस संबंध में कुछ भी शेयर नहीं किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Google Nano Banana 2

फ़रवरी 27, 2026

iQOO Z11x 5G

फ़रवरी 27, 2026

Motorola Edge 50 Pro

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G vs iPhone 18 Pro Max

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G

फ़रवरी 26, 2026

OPPO Reno 15

फ़रवरी 26, 2026