---Advertisement---

iPhone 18 Pro: क्या दुनिया के पहले 2nm प्रोसेसर से लैस होगा Apple का नया फोन? रिकॉर्ड-ब्रेकिंग बैटरी पर टिकी यूजर्स की नजर!

iPhone 18 Pro: आईफोन 18 प्रो इस साल लॉन्च हो सकता है। ये फोन अपने लीक फीचर्स के कारण चर्चा में बना हुआ है। यहां जानें फोन में क्या नया मिल सकता है?

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: फ़रवरी 24, 2026 4:22 अपराह्न

iPhone 18 Pro
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 18 Pro: एप्पल सितंबर 2026 तक आईफोन 18 सीरीज को लॉन्च कर सकता है।  इस सीरीज का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन आईफोन प्रो भी बताया जा रहा है। अभी तक कंपनी ने इसकी कीमत, फीचर्स और लॉन्च डेट को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन इसके  लीक फीचर्स यूजर्स का पूरा ध्यान खींच रहे हैं। खबरों में दावा किया जा रहा है कि, इस मॉडल में कंपनी दुनिया का पहला  2nm प्रोसेसर दे सकती है। इसके साथ ही बड़ी बैटरी दे सकती है।

iPhone 18 Pro फोन में मिल सकता है खास प्रोसेसर

खबरों की मानें तो आईफोन 18 प्रो में कंपनी दुनिया का पहला 2nm का A20 Pro प्रोसेसर दे सकती है। ये नैनोमीटर की तकनीक से लेस हो सकता है। जिससे फोन की परफॉरमेंस और बैटरी लाइफ पहले से ज्यादा बढ़ जाएगी। ये 2nm चिप तमाम सारे AI वाले काम तुरंत कर देगी। इससे फोन से डेटा ट्रांसफर भी बहुत ही जल्दी होगा।

आईफोन 18 प्रो बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है 

आईफोन 18 प्रो को लेकर दावा किया जा रहा है कि, इस फोन में 5200mAh की बैटरी मिल सकती है। ये आईफोन की अब तक की सबसे बड़ी बैटरी बताई जा रही है। इसमें 35W वायर्ड चार्जर भी मिल सकता है। इस अकमिंग फोन की बैटरी 40 घंटे तक चल सकती है।

iPhone 18 Pro फोन की डिस्प्ले, कैमरा, और अन्य लीक स्पेसिफिकेशन

डिस्पेल- आईफोन 18 प्रो में कंपनी अंडर-डिस्प्ले Face ID के साथ 6.3-इंच की LTPO OLED स्क्रीन दे सकती है।

रैम- 12GB की AI रैम मिल सकती है।

इंटरनेट कनेक्टिविटी- Apple C2 मॉडेम और सैटेलाइट इंटरनेट की सुविधा मिल सकती है। ये नो इंटरनेट जोन में भी काम करेगा।

प्रोसेसर –A20 Pro के प्रोसेसर के साथ AI से लैस iOS 20 ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।

 नए कलर- बरगंडी, बाउन और पर्पल नए कलर मिल सकते हैं।

कैमरा- मैकेनिकल वेरिएबल अपर्चर वाला 48MP मेन कैमरे के साथ मिल सकता है। ये बिल्कुल प्रोफेशनल फोटोग्राफी करेगी। 24MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। ये DSLR के लेवल की फोटोग्राफी कर सकता है।

सेफ्टी फीचर्स- इमरजेंसी SOS लाइव वीडियो और क्रैश डिटेक्शन जैसे सेफ्टी फीचर्स मिल सकते हैं।

आईफोन 18 प्रो की अनुमानित कीमत

अभी तक आईफोन 18 प्रो की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन अफवाहें हैं कि, इसे 1 लाख 35 हजार के आस-पास की कीमत में पेश किया जा सकता है।

 

 

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

OPPO Reno 16

अप्रैल 13, 2026

Vivo X300 Fe

अप्रैल 13, 2026

OnePlus Ace 6 Ultra

अप्रैल 12, 2026

Samsung Galaxy A06

अप्रैल 12, 2026

Vivo T5 Pro 5G

अप्रैल 12, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 12, 2026