---Advertisement---

iPhone Fold : टूटने का डर खत्म! टाइटेनियम हिंज और तगड़ी बॉडी! क्या सैमसंग के फोल्डेबल राज को एप्पल कर देगा खत्म?

iPhone Fold : आईफोन फोल्ड को लेकर लगातार लीक फीचर्स आ रहे हैं। जिसके कारण यूजर्स का ध्यान खींच रहे हैं। यहां जानें फोन में क्या कुछ नया मिल सकता है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अप्रैल 6, 2026 4:38 अपराह्न

iPhone Fold
Follow Us
---Advertisement---

iPhone Fold : फोल्डेबल फोन का कॉन्सेप्ट भले ही  सैमसंग लाया हो लेकिन इस सेगमेंट का किंग बनने की तैयारी एप्पल ने कर ली है। क्योंकि कंपनी अपना पहला फोल्डेबल आईफोन लाने वाली हैं। अभी तक इसको लेकर एप्पल ने कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन इसके लीक फीचर्स ने लोगों का ध्यान खींचा है। खबरों की मानें तो इसमें टाइटेनियम हिंज के साथ बेहद मजबूत ड्रोप प्रोटेक्शन मिलने वाली है। जिसके कारण ये फोन ऊपर से गिरने पर भी नहीं टूटेगा। अगर ऐसा होता है तो सैमसंग फोल्डेबल फोन के लिए बड़ी चुनौती खड़ी होने वाली है।

iPhone Fold  में क्या मिलेगा खास 3D-प्रिंटेड टाइटेनियम हिंज डिस्प्ले?

आईफोन फोल्ड को लेकर खबर आयी है कि, इसे 3D-प्रिंटेड टाइटेनियम हिंज के साथ पेश किया जा सकता है। जिसके कारण ये फोन काफी पतला हो जाएगा। इसके साथ ही मुड़ने पर दिखने वाली लाइन भी नहीं दिखेगी। इतना ही नहीं कंपनी फोल्डेबल स्क्रीन की सेफ्टी के लिए सेल्फ-हीलिंग डिस्प्ले दे सकती है। खरोंच पड़ने पर अपने आप ही ठीक हो जाएगा। खबरों की मानें तो कंपनी आईफोन फोल्ड की स्क्रीन को टूटने से बचाने के लिए ड्रॉप प्रोटेक्शन दे सकती है। जैसे ही फोन ऊंचाई से गिरेगा वैसे ही सेंसर्स हवा में ही हिंज को मुड़ने का ऑर्डर देगा और फोन थोड़ा मुड़ जाएगा ताकि गिरने पर स्क्रीन को सीधा झटका न लगे और ये टूटने से बच जाएगा। इसमें 7.8 इंच की इंटरनल डिस्प्ले मिल सकती है। ये मिनी आईपैड की तरह दिख सकता है। बर्फीले इलाकों में फोन को प्रोटेक्शन देने के लिए इंटरनल हीटिंग सिस्टम मिल सकता है।

एप्पल के फोल्डेबल आईफोन के अन्य  लीक स्पेसिफिकेशन

iPhone Fold लीक स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले7.8 इंच की बड़ी OLED मेन स्क्रीन मिल सकती है। वहीं, 5.5 इंच की कवर डिस्प्ले मिल सकती है।
प्रोसेसरA20 Pro चिप मिल सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टमiOS 20 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
बैटरी4800mAh की बैटरी मिल सकती है।
 कैमरा48MP का मेन कैमरा सेंसर मिल सकता है। 48MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिल सकता है। 24MP का अंडर-डिस्प्ले कैमरा मिलने की उम्मीद है।
वहीं, 24MP का एक्सटर्नल सेल्फी कैमरा मिल सकता है। 8K में वीडियो रिकॉर्ड करने वाला कैमरा मिल सकता है।

 

आईफोन फोल्ड की अनुमानित कीमत

आईफोन फोल्ड की कीमत को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, कंपनी इसे 2 लाख 70 हजार के आस-पास की कीमत में पेश कर सकती है। फोन की ज्यादा कीमत होने के कारण बेहद हाईटेक फीचर्स माने जा रहे हैं। वहीं, मोबा इल मार्केट में इसका मुकाबाल Samsung Galaxy Z Fold 6 और Google Pixel 9 Pro Fold से फोल्डेबल फोन से हो सकता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

OPPO K15 Pro

अप्रैल 6, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 6, 2026

Samsung Galaxy Z Fold 8

अप्रैल 6, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 5, 2026

Apple iPhone 18 Pro

अप्रैल 5, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 4, 2026