---Advertisement---

लोगों पर छाया iPhone का फितूर, फेस्टिव सेल के पहले हफ्ते में इन मॉडल्स की रही तगड़ी डिमांड

iPhone: फ्लिपकार्ट और अमेजन पर 8 अक्टूबर से फेस्टिव सेल की शुरुआत हुई थी। सेल के पहले हफ्ते में ग्राहकों ने आईफोन की जमकर खरीददारी की है। काउंटर रिसर्च के मुताबिक सेल के पहले हफ्ते में 15 लाख आईफोन यूनिट्स सेल की गई हैं।

Avatar of Yogesh Singh

By: Yogesh Singh

Published: अक्टूबर 22, 2023 6:36 अपराह्न

iPhone
Follow Us
---Advertisement---

iPhone: फेस्टिवल सीजन में लोग जमकर खरीददारी कर रहे हैं सही बात है लेकिन आईफोन (iPhone) की इस बार जितनी बिक्री हुई है, वह एक रिकॉर्ड बन गया है। फेस्टिव सीजन के पहले हफ्ते में 15 लाख आईफोन यूनिट्स सेल की हैं। हाल ही में आई एक रिसर्च के मुताबिक लोगों ने ई-कॉमर्स साइट्स फ्लिपकार्ट व अमेजन से धूआंधार खरीददारी की है। काउंटर प्वाइंट रिसर्च की मानें तो लोगों ने विगत वर्ष की तुलना में आईफोन के प्रति इस बार ज्यादा दिलचस्पी दिखाई है। चलिए इस खबर के बारे में जान लेते हैं।

लोगों पर चढ़ा आईफोन का फितूर

लोगों में आईफोन के प्रति दीवानगी का स्तर क्या है। इसे समझने के लिए काउंटर प्वाइंट की रिसर्च (Counterpoint Research) को देखना है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि लोगों ने अमेजन और फ्लिपकार्ट से 8 अक्टूबर से लेकर 15 अक्टूबर के बीच आईफोन की 15 लाख यूनिट्स की खरीददारी की है। यानी पहले हफ्ते में ही लोगों ने जमकर आईफोन खरीदें हैं।

15 प्रतिशत की सालाना बढ़त

इस रिकॉर्ड सेल के साथ एप्पल ने सालाना दर के हिसाब से 15 प्रतिशत का सेल में इजाफा किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि लोगों ने फेस्टिव सीजन के दौरान चली सेल में फ्लिपकार्ट से आईफोन 14 की रिकॉर्ड शॉपिंग की है तो ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर iPhone 13 को जमकर खरीदा गया है। इसके अलावा आईफोन 11 भी खूब बिका है।

इस फोन की भी हुई खूब बिक्री

एप्पल के आईफोन्स तो पहले हफ्ते में रिकॉर्ड के साथ बिके ही हैं। इसके साथ ही सैमसंग के Samsung Galaxy S21 FE को भी लोगों ने जमकर खरीदा है। रिपोर्ट् में कहा गया है कि सेल में 5 जी स्मार्टफोन्स की बिक्री में 80 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है। यानी लोगों ने इस बार सेल से बहुत कम 4 जी कनेक्टिविटी वाले फोन खरीदें हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026