---Advertisement---

iPhone XR vs Realme 9: आईफोन और एंड्राइड में से किसे चुनेंगे आप? किस स्मार्टफोन में मिलेगी बेहतर कैमरा क्वॉलिटी

iPhone XR vs Realme 9: अगर आप आईफोन और एंड्राइड में से किसे खरीदें इस दुविधा में पड़े हुए हैं तो आपको यहां पर आपकी परेशानी का हल मिल सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 21, 2023 2:04 अपराह्न

iPhone XR vs Realme 9
Follow Us
---Advertisement---

iPhone XR vs Realme 9: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में इन दिनों बजट रेंज के कई मोबाइल मौजूद हैं। ऐसे में खरीदने वाले अक्सर इतने वेरिएंट को देखकर दुविधा में पड़ जाते हैं। ऐसे में अगर यही समस्या आपके साथ भी हैं तो आपकी परेशानी का हल इस खबर में मिल सकता है। दरअसल, इस न्यूज में हम दो स्मार्टफोन iPhone XR vs Realme 9 के बीच तुलना कर रहे हैं, ऐसे में आप अपने लिए एक बेहतर स्मार्टफोन को अपने हिसाब से चुन सकते हैं।

iPhone XR

एप्पल कंपनी के iPhone XR एक क्लासी मोबाइल है। इस फोन में काफी दमदार फीचर्स दिए गए हैं। ये 3GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ मिलता है। इसमें Apple A12 Bionic चिपसेट दी गई है। ये फोन iOS v12.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में 6.1 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है और 60Hz की रिफ्रेश रेट मिलता है। ये आईफोन 2942mAh की बैटरी के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि ये सिर्फ 30 मिनट में ही 50 फीसदी चार्ज हो जाता है। इसमें 12 MP का रियर कैमरा और 7MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Realme 9

चाइनीज फोन निर्माता कंपनी रियलमी के Realme 9 स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर दिया गया है। ये फोन 6.4 इंच की सुपर अमोल्ड डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 5000 mAh की बैटरी के साथ 33W का फास्ट चार्जर दिया गया है। ये 90Hz की रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन के रियर में 108 MP + 8 MP + 2 MP का ट्रिपल कैमरा और फ्रंट में सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा दिया गया है।

मॉडलiPhone XRRealme 9
प्रोसेसरApple A12 BionicQualcomm Snapdragon 680
डिस्प्ले6.1 inches (15.49 cm)6.4 inches (16.26 cm)
बैटरी2942 mAh5000 mAh
ओएसiOS v12.0Android v12
रियर कैमरा12 MP108 MP + 8 MP + 2 MP
फ्रंट कैमरा7 MP16 MP
रिफ्रेश रेट60 Hz90 Hz

क्या है दोनों की कीमत

iPhone XR के 3GB रैम और 64GB  वाले वेरिएंट की कीमत 36999 रुपये है। वहीं, 6GB रैम और 128GB वाले वेरिएंट की कीमत 16999 रुपये है। इस आर्टिकल में सिर्फ जानकारी दी गई है। अगर आप किसी भी स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो अपने बजट और पसंद का ध्यान रखें। साथ ही किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें: Tata Punch को टक्कर देने आ रही Hyundai माइक्रो एसयूवी Exter, कम कीमत मे मिलेंगे ज्यादा फीचर्स

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

ChatGPT

फ़रवरी 28, 2026

Vivo Y21 5G

फ़रवरी 28, 2026

Sridhar Vembu

फ़रवरी 28, 2026

Google Nano Banana 2

फ़रवरी 27, 2026

iQOO Z11x 5G

फ़रवरी 27, 2026

Motorola Edge 50 Pro

फ़रवरी 27, 2026