---Advertisement---

iQOO 15R 5G:स्मार्टफोन की दुनिया में iQOO का कब्ज़ा! ये 3 ‘सीक्रेट’ फीचर्स करेंगे यूजर्स की लाइफ आसान!

iQOO 15R 5G: आईक्यू 15 आर 24 फरवरी को लॉन्च हो रहा है। ये अपने लीक फीचर्स के कारण चर्चा में है। खरीदने से पहले जानें क्या कुछ नया मिल सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 23, 2026 6:51 अपराह्न

iQOO 15R 5G
Follow Us
---Advertisement---

iQOO 15R 5G: आईक्यू 15 आर 24 फरवरी 2026 को लॉन्च होने जा रहा है। ये सिर्फ एक मोबाइल नहीं अपने अंदर समेटे बेहद हाईटेक फीचर्स वाला डिवाइस बताया जा रहा है। अभी तक कंपनी ने फोन को लेकर कोई खास जानकारी नहीं दी है। लेकिन इसके लीक फीचर्स यूजर्स के दिल और दिमाग पर कब्जा किए हुए हैं। खबरों की मानें तो ये गेमिंग के साथ फोटोग्राफी का फुल आनंद दे सकता है। इसके साथ ही ये अल्ट्रा स्लिम बॉडी से लैस हो सकता है। आज हम आपको इसके 3 संभावित बेहद पावरफुल फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

1-iQOO 15R 5G में मिल सकती है पावरफुल बैटरी

iQOO 15R 5G मोबाइल को लेकर खबर है कि, ये फोन 7600mAh की बैटरी से लैस हो सकता है। इसमें 100W का सुपरफास्ट चार्जर मिल सकता है। इससे फोन जल्दी तो चार्ज होगा ही इसके साथ ही लंबे समय तक बैटरी भी मिलेगी। फोन को गर्म होने से बचाने के लिए बाईपास चार्जिंग मिल सकती है। ये गेमर्स के लिए वरदान साबित होगी।

2-आईक्यू 15 आर का प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

आईक्यू 15 आर लॉन्च से पहले ही अपने बेहद पावरफुल  प्रोसेसर के लिए चर्चा में आ गया है। खबरों की मानें तो कंपनी इसमें Snapdragon 8 Gen 5 का सबसे पावरफुल प्रोसेसर दे सकती है। ये प्रोसेसर एआई यूज, गेमिंग और हैवी सॉफ्टवेयर यूज के लिए जाना जाता है। इसमें फोन को स्मूथनेस और स्पीड देने के लिए Adreno 829 GPU मिलता है। ये प्रोसेसर एआई को सपोर्ट करता है।आईक्यू के अपकमिगं फोन की ये प्रोसेसर दुनिया बदल सकता है।

 3-गेमिंग के लिए खास फीचर्स  मिल सकते हैं

आईक्यू  किफायती बजट में गेमिंग फोन उतारने के लिए जाना जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी इसमें कुछ खास फीचर्स जोड़ने वाली है। जिससे हैवी  गेम खेलने वालों की लाइफ आसान हो जाएगा। गेमिंग के लिए इसमें अलग से Q2 सुपरकंप्यूटिंग चिप दी गई है।फोन को गर्म होने से बचाने के लिए IceCore VC कूलिंग सिस्टम मिल सकता है।

आईक्यू के अपकमिंग स्मार्टफोन की लीक डिस्प्ले , कैमरा और अन्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले- 6.59-इंच की 144Hz AMOLED की डिस्प्ले अल्ट्रा-स्लिम बॉडी के साथ मिल सकती है।ये स्क्रीन तेज धूप में भी काम करेगी।

ऑपरेटिंग सिस्टम-  कंपनी Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम एआई के साथ दे सकती है। ये 4 साल के अपडेट के साथ आ सकता है।

सेफ्टी फीचर्स- पानी और धूल से बचाने के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिल सकती है।

केमरा-  इस फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। 50 MP का मेन कैमरा Sony LYT-700V सेंसर और OIS के साथ मिल सकता है। 8 MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 32 MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। वहीं, 4K@30/60fps क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।

आईक्यू के अपकमिंग स्मार्टफोन की संभावित कीमत

आईक्यू 15 की कीमत को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है। लेकिन कंपनी इसे 50,000 के आस-पास की कीमत में पेश कर सकती है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Motorola Edge 70 Max

जुलाई 13, 2026

Redmi Note 17

जुलाई 13, 2026

iPhone 17

जुलाई 11, 2026

Foldable iPhone Ultra 

जुलाई 10, 2026

Oppo Find N7

जुलाई 10, 2026

Vivo T5 Lite 5G

जुलाई 10, 2026