---Advertisement---

10000mah की बैटरी के साथ iQOO ला रहा है अपना पहला धाकड़ Pad Tablet, जानिए शानदार खूबियां

iQOO Pad Tablet: चाइनीज टेक कंपनी iQOO दुनिया में तेजी से अपना बाजार बढ़ा रही है। ऐसे में कंपनी ने अपने चाहने वालों को एक और खुशी दी है। दरअसल, बताया जा रहा है कि iQOO जल्द ही अपना पहला iQOO Pad Tablet लॉन्च करने वाली है। ऐसे में अगर आप अपने लिए टैबलेट खरीदने ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 21, 2023 3:44 अपराह्न

iQOO Pad Tablet
Follow Us
---Advertisement---

iQOO Pad Tablet: चाइनीज टेक कंपनी iQOO दुनिया में तेजी से अपना बाजार बढ़ा रही है। ऐसे में कंपनी ने अपने चाहने वालों को एक और खुशी दी है। दरअसल, बताया जा रहा है कि iQOO जल्द ही अपना पहला iQOO Pad Tablet लॉन्च करने वाली है। ऐसे में अगर आप अपने लिए टैबलेट खरीदने की सोच रहे हैं तो आप इस डिवाइस पर एक बार नजर डाल सकते हैं। नीचे जानिए क्या है इसके फीचर्स।

iQOO Pad Tablet की जानकारी

इस एंड्रॉइड टैबलेट में काफी बढ़िया खूबियां मिलने की उम्मीद की जा रही है। इसके डिजाइन को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें फ्लैट एज डिजाइन और सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। iQOO Pad Tablet में MediaTek Dimensity 9000 Plus प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके साथ ही 12.1 इंच 2.8K रेज्योलूशन वाली स्क्रीन मिल सकती है। इसमें 144hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। इस डिवाइस में एंड्रॉइड 13 का स्पोर्ट दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: 6000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च हुआ Redmi A2 स्मार्टफोन, MediaTek Helio G36 के जबरदस्त प्रोसेसर के साथ बहुत कुछ

iQOO Pad Tablet के संभावित स्पेक्स

ये टैबलेट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आ सकता है। इसके अलावा इसमें 8GB + 256GB, 12GB + 256GB और 12GB + 512GB वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। इस टैबलेट में पावर के लिए 10000mah की बैटरी और 44W का फास्ट चार्जर दिया गया है। इसके साथ ही यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। iQOO Pad में रियर साइड पर डबल कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 8MP का कैमरा दिया गया है। इस डिवाइस का वजन 585 ग्राम है।

फीचर्सiQOO Pad Tablet
Screen Size12.1 inches (30.73 cm)
ProcessorMediaTek Dimensity 9000 Plus
Battery10000 mAh
Rear Camera13MP+2MP
Front Camera8MP
Operating SystemAndroid v13

iQOO Pad Tablet कब होगा लॉन्च

आपको बता दें कि 23 मई को iQOO का चीन में एक मेगा इवेंट होना है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि iQOO Pad Tablet को इस इवेंट में पेश किया जा सकता है। इस टैबलेट को चीन के घरेलू बाजार में लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत 29999 रुपये हो सकती है, हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। फिलहाल इसे भारत में पेश करने की कोई जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें: 350KM की रेंज और गैल्फर डिस्क ब्रेक के साथ धूम मचाने आई Hakkinen Signature Edition Electric Bike, कीमत कर देगी हैरान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo S60

जून 1, 2026

iPhone 18 Pro

मई 30, 2026

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026