---Advertisement---

iQOO Neo 10 5G: गेमर्स की होगी बल्ले-बल्ले! सुपर कम्प्यूटिंग Q1 चिप के साथ मिल सकते हैं कई सारे एडवांस AI फीचर्स

iQOO Neo 10 5G: आईक्यूओओ अपने अपकमिंग स्मार्टफोन नियो 10 5जी को लेकर चर्चा में बना हुआ है। इस फोन में सुपर कम्प्यूटिंग Q1 चिप मिलेगी, ऐसे में गेमर्स की बल्ले-बल्ले हो सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 10, 2025 11:42 पूर्वाह्न

iQOO Neo 10 5G
Follow Us
---Advertisement---

iQOO Neo 10 5G: स्मार्टफोन इंडस्ट्री में आईक्यूओओ फोन कंपनी ने काफी तेजी से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। आईक्यूओओ 13 स्मार्टफोन सीरीज के बाद इसकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ी है। इस समय फोन मेकर आईक्यूओओ नियो 10 5जी को लेकर ट्रेंड में बना हुआ है। कई लीक खबरों में इस बात पर जोर दिया गया है कि इस फोन के आते ही गेमर्स इसके दीवाने हो सकते हैं। दरअसल, इस फोन में सुपर कम्प्यूटिंग Q1 चिप दी जाएगी। इसके साथ 144FPS गेमिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। ऐसे में फोन में गेमिंग एक्सपीरियंस काफी जबरदस्त हो सकती है।

आईक्यूओओ नियो 10 5जी में मिल सकती है बेहतर स्पीड, पावर एफिशियंसी

फोन मेकर ने बताया है कि iQOO Neo 10 5G फोन में Snapdragon 8s Gen 4 SoC चिपसेट दी जाएगी। ऐसे में माना जा रहा है कि इसकी स्पीड, पावर एफिशियंसी और परफॉर्मेंस काफी बेहतर रह सकती है। यह फोन आउट ऑफ दी बॉक्स एंड्रॉयड 15 ओएस आने की उम्मीद है। इसके साथ ही फोन मेकर ने बताया है कि यह फोन Inferno Red और Titanium Chrome कलर के साथ आएगा।

iQOO Neo 10 Specifications

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईक्यूओओ नियो 10 फोन में काफी गजब के एआई फीचर्स मिलने की संभावना है। लीक के मुताबिक, आईक्यूओओ नियो 10 की स्पेसिफिकेशन्स के तहत इसमें एआई फोटो एन्हांस्ड, फोटो एडिटर, एआई इरेजर, एआई असिस्ट जैसी हाईटेक खूबियां आने की उम्मीद है। इस फोन में 7000mAh की बैटरी के साथ 120W का वायर्ड चार्जर दिया जा सकता है।

स्पेक्सआईक्यूओओ नियो 10 5जी की संभावित खूबियां
चिपसेटSnapdragon 8s Gen 4 SoC
रैम-स्टोरेज12GB-256GB
रिफ्रेश रेट144Hz
डिस्प्ले6.78 इंच
बैटरी7000mAh
रियर कैमरा50MP+8MP
फ्रंट कैमरा16MP

iQOO Neo 10 Expected Price in India

कई सारी रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आईक्यूओओ नियो 10 फोन 35000 रुपये के भीतर आ सकती है। आईक्यूओओ नियो 10 की इंडिया में संभावित कीमत 34999 रुपये रहने की उम्मीद है।

iQOO Neo 10 Launch Date in India

स्मार्टफोन मेकर ने बताया है कि आईक्यूओओ नियो 10 की इंडिया में लॉन्च डेट 26 मई 2025 रखी गई है। ऐसे में अगले कुछ दिनों में यह फोन इंडिया में दस्तक देगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iQOO 15R

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Apple iPhone 17e

फ़रवरी 28, 2026

ChatGPT

फ़रवरी 28, 2026

Vivo Y21 5G

फ़रवरी 28, 2026

Sridhar Vembu

फ़रवरी 28, 2026