---Advertisement---

iQOO Z10x: 16GB RAM, 50MP अल्ट्रा HD कैमरा, दिल जीत लेंगी AI ट्रांसलेशन समेत ये खूबियां! उठाएं 1000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा

iQOO Z10x: 16GB RAM, 50MP अल्ट्रा HD कैमरा, AI ट्रांसलेशन समेत ये खूबियां दिल जीत सकती हैं। इस पर 1000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा लिया जा सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 11, 2025 2:35 अपराह्न

iQOO Z10x
Follow Us
---Advertisement---

iQOO Z10x: कभी मिडरेंज सेगमेंट, तो कभी बजट कैटेगरी। आईक्यूओओ ने बीते कुछ समय से दोनों ही कैटेगरी में धमाकेदार स्मार्टफोन उतारे हैं। आईक्यूओओ जेड10एक्स बेहद ही यूनिक खूबियों के साथ Amazon पर लॉन्च हो गया है। कंपनी ने अमेजन पर दावा किया है यह फोन 15000 रुपये के भीतर यह फोन काफी दमदार फीचर्स के साथ उतारा गया है। फोन मेकर ने इसमें 16GB RAM दी है, जिसमें 8GB RAM के साथ 8GB RAM की एक्सटेंडड रैम की सुविधा मिलती है। बजट कैटेगरी के इस फोन में यूजर्स आसानी से मल्टीटास्किंग का आनंद ले सकते हैं। इसके साथ आईक्यूओओ जेड10 फोन भी उतारा गया है।

iQOO Z10x में 50MP अल्ट्रा HD कैमरा मचा सकता है तहलका

बजट कैटेगरी में पिछले कुछ समय से काफी धांसू स्मार्टफोन ने दस्तक दी है। मगर आईक्यूओओ जेड10एक्स फोन अपनी स्पेशल खूबियों की वजह से लोगों के दिलों पर राज कर सकता है। इसका कैमरा सेटअप काफी दमदार है। 50MP अल्ट्रा HD कैमरा और 2MP का डेप्थ कैमरा दिया गया है।

वहीं, सेल्फी के लिए 8MP का वाइड एंगल फ्रंट कैमरा काफी धमाल मचा सकता है। Amazon पर इसे 6.72 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इसमें 1050 निट्स की ब्राइटनेस और 120Hz की धांसू रिफ्रेश रेट देखने को मिलती है। अमेजन पर इसे MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट के साथ लेटेस्ट ओएस का सपोर्ट दिया गया है। इसमें ऑक्टा कोर भी जोड़ा गया है। ऐसे में यह फोन मल्टीटास्किंग के साथ गेमिंग में भी शानदार साबित हो सकता है।

स्पेक्सआईक्यूओओ जेड10एक्स
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 7300
रैम-स्टोरेज16GB+256GB
स्क्रीन6.72 इंच
बैटरी6500mAH
रियर कैमरा50MP+2MP
सेल्फी कैमरा8MP

आईक्यूओओ जेड10एक्स को खास बनाएंगे दमदार एआई फीचर्स

फेमस फोन मेकर ने अपने लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन iQOO Z10x में पावरफुल एआई फीचर्स को शामिल किया है। इसमें AI ट्रांसलेशन, AI डॉक्यूमेंट समेत कई अन्य खूबियां भी दी हैं। फोन मेकर ने इसमें 6500mAh की बैटरी के साथ 44W का फ्लैश चार्जर मिलता है। Amazon पर बताया गया है कि इसमें रिवर्स चार्जिंग के साथ टाइप सी का सपोर्ट जोड़ा गया है। आईक्यूओओ जेड10एक्स की शुरुआती कीमत 12499 रुपये रखी गई है।

इस फोन को अमेजन पर लिस्ट कर दिया गया है। अमेजन से इसे खरीदने पर 1000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। अमेजन पर इसकी सेल 22 अप्रैल 2025 से शुरू होगी। उधर, आईक्यूओओ जेड10 स्मार्टफोन को 19999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इस फोन की पहली सेल अमेजन पर 16 अप्रैल 2025 से स्टार्ट होगी।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

Redmi A7 Pro 5G

अप्रैल 15, 2026

Motorola Razr 70 Ultra 5G

अप्रैल 15, 2026

Infinix Note 60 Pro

अप्रैल 14, 2026

Vivo X300 Ultra

अप्रैल 14, 2026

AI Tools

अप्रैल 14, 2026