---Advertisement---

iQOO Z9 5G स्मार्टफोन मिड रेंज सेगमेंट में जल्द कर सकता है धमाका, ड्यूल रियर कैमरे के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स!

iQOO Z9 5G: इंडियन स्मार्टफोन बाजार में नए डिवाइस की लगातार एंट्री हो रही है। फोन के बढ़ते बाजार के बीच चीन की कंपनी आईक्यूओओ (iQOO) जल्द ही अपना धांसू स्मार्टफोन (Smartphone) लाने वाली है। आईक्यूओओ जेड9 5जी (iQOO Z9 5G) फोन मिड रेंज सेगमेंट में तहलका मचाने के लिए शानदार फीचर्स से लैस हो ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 21, 2024 12:33 अपराह्न

iQOO Z9 5G
Follow Us
---Advertisement---

iQOO Z9 5G: इंडियन स्मार्टफोन बाजार में नए डिवाइस की लगातार एंट्री हो रही है। फोन के बढ़ते बाजार के बीच चीन की कंपनी आईक्यूओओ (iQOO) जल्द ही अपना धांसू स्मार्टफोन (Smartphone) लाने वाली है। आईक्यूओओ जेड9 5जी (iQOO Z9 5G) फोन मिड रेंज सेगमेंट में तहलका मचाने के लिए शानदार फीचर्स से लैस हो सकता है। चलिए नीचे इस फोन की खास जानकारियां जानते हैं।

iQOO Z9 5G की लीक हुई जानकारियां

आईक्यूओओ अपने अपकमिंग स्मार्टफोन में कई सारे बढ़िया फीचर्स दे सकता है। इस फोन को लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स में अलग-अलग दावा किया जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस फोन के पीछे की तरफ डबल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है।

लीक्स के मुताबिक, 50MP प्राइमरी कैमरे में Sony IMX882 सेंसर और OIS सपोर्ट भी मिल सकता है। बताया जा रहा है कि फोन का कैमरा मॉड्यूल काफी शानदार हो सकता है और साथ ही एलईडी फ्लैश लाइट भी जा सकती है।

iQOO Z9 5G की अनुमानित खूबियां

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आईक्यूओओ जेड9 5जी फोन अमेजॉन शॉपिंग साइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही फोन को ग्रीन शेड में टेक्स्चर्ड पैटर्न में उतारा जा सकता है। इस फोन में 6.67 इंच की अमोल्ड स्क्रीन के साथ 120hz की रिफ्रेश रेट मिल सकती है।

स्क्रीन6.67 इंच
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 7200
ओएसएंड्रॉइड 14
रैम8GB
बैटरी6000mah
रियर कैमरा50MP+16MP
सेल्फी कैमरा16MP

मोबाइल में MediaTek Dimensity 7200 प्रोसेसर और एंड्रॉइड 14 ओएस दिया जा सकता है। डिवाइस में 8GB रैम के साथ वर्चुअल रैम सपोर्ट भी दिया जाएगा। फोन में 6000mah की बैटरी के साथ 44W का फास्ट चार्जर आ सकता है। इसके अलावा इसमें यूएसबी टाइप सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल दिया जा सकता है। फिलहाल इस फोन की कीमत और लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

Redmi A7 Pro 5G

अप्रैल 15, 2026

Motorola Razr 70 Ultra 5G

अप्रैल 15, 2026

Infinix Note 60 Pro

अप्रैल 14, 2026

Vivo X300 Ultra

अप्रैल 14, 2026

AI Tools

अप्रैल 14, 2026