---Advertisement---

अब पैसा कमाना हुआ आसान? ChatGPT से आएगी मोटी इनकम, जानिए कैसे होगा इसका इस्तेमाल

ChatGPT: तकनीक की दुनिया में इस वक्त सबसे ज्यादा ChatGPT की ही चर्चा हो रही है। काफी लोग इसका इस्तेमाल कर चुके हैं और कई लोग इसे ट्राई करने की सोच रहे हैं। वहीं, काफी अधिक लोग इसे लेकर उत्सुक हैं और इसे जानने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में इसकी पॉपुलैरिटी काफी ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 12, 2023 1:24 अपराह्न

ChatGPT
Follow Us
---Advertisement---

ChatGPT: तकनीक की दुनिया में इस वक्त सबसे ज्यादा ChatGPT की ही चर्चा हो रही है। काफी लोग इसका इस्तेमाल कर चुके हैं और कई लोग इसे ट्राई करने की सोच रहे हैं। वहीं, काफी अधिक लोग इसे लेकर उत्सुक हैं और इसे जानने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में इसकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई है। इसी कड़ी में कई लोग इसका इस्तेमाल कोड्स लिखने के लिए कर रहे हैं तो कहीं लोग इससे जरिए अपना काम कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि इसके जरिए कैसे पैसे कमाएं जा सकते हैं।

ChatGPT से हो सकती है मोटी कमाई

ChatGPT के जरिए पैसे कमाए जा सकते हैं, इसका फ्री और पैड वर्जन उपलब्ध है। हालांकि, मुफ्त वर्जन की कुछ लिमिट्स हैं वहीं, पैड वर्जन के लिए यूजर्स को कोई परेशानी नहीं होगी। मगर इससे कमाई करने से पहले आपको इसका इस्तेमाल जानना होगा। ChatGPT को सीखने के लिए सबसे पहले आपको Open AI की आधिकारिक साइट पर जाना होगा। इसके बाद लॉगइन करना होगा। अगर आप पहली बार इसका इस्तेमाल कर रहे हैं तो साइन अप करना होगा। इसके बाद ही चैटबॉट का इस्तामाल कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें: Adani Group के शेयरों में उठापटक के बीच LIC ने लिया बड़ा फैसला, जानें कितना किया निवेश और क्यों नहीं बेचे शेयर्स

ChatGPT ऐसे कराएगा कमाई

ChatGPT के जरिए काफी तरीके से पैसे कमाए जा सकते हैं। इसमें कोड्स लिखकर भी कमाई हो सकती है। अगर आप कोई ऐप बनाना चाहते तो आपको पहले ChatGPT को डिटेल से समझाना होगा, इसके बाद ही वह आपके लिए कोड्स लिखकर देगा। ऐसा करने के लिए आपको कोडिंग की जानकारी का होना जरूरी है।

ChatGPT जल्दी कर देगा ये काम

ChatGPT के जरिए कंटेंट राइटिंग भी करवाई जा सकती है। ChatGPT किसी विषय पर आर्टिकल लिख सकता है और उसके जरिए कमाई हो सकती है। मगर आपको इससे पहले किसी ऐसे क्लाइंट को ढूंढना होगा, जिसे कंटेंट राइटर की जरूरत हो। इसके बाद आप ChatGPT के जरिए कंटेट राइटिंग का काम करवा सकते हैं। दुनिया में कई ऐसी वेबसाइट्स हैं, जो लोगों के सभी जवाब देने के लिए पैसे लेते हैं। ऐसे में आप उनके साथ मिलकर ये काम शुरू कर सकते हैं। ChatGPT हर सवाल का जवाब देगा और इसके बदले आपको पैसे मिल जाएंगे।

ये काम भी कर सकता है ChatGPT

ChatGPT से यूट्यूब पर स्क्रिप्ट लिखवाकर भी आप अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। ChatGPT से ऐसी स्क्रिप्ट लिखवाएं, जो एकदम अलग हो, हालांकि, ChatGPT साल 2021 तक की जानकारी के आधार पर ही स्क्रिप्ट लिख सकता है। इसके जरिए वीडियो के लिए कंटेंट तैयार कर सकते हैं। ChatGPT की मदद से आप किसी इवेंट की भी प्लानिंग कर सकते हैं। किसी इवेंट को प्लानिंग चैटबॉट से करवाई जा सकती है। इसके जरिए भी अच्छी कमाई हो सकती है।

ये भी पढ़ें: लेखिका तस्लीमा नसरीन का इस्लामिक कट्टरपंथियों पर तंज, बोली- ‘ अल्लाह की दी सजा है! Turkey Earthquake’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Apple iPhone 17e

फ़रवरी 28, 2026

ChatGPT

फ़रवरी 28, 2026

Vivo Y21 5G

फ़रवरी 28, 2026

Sridhar Vembu

फ़रवरी 28, 2026

Google Nano Banana 2

फ़रवरी 27, 2026

iQOO Z11x 5G

फ़रवरी 27, 2026