---Advertisement---

क्या Suhana Khan के कारण Vivo Y300 5G गूगल पर कर रहा ट्रेंड? शिद्दत से खोजे जा रहे फोन का कैमरा Xiaomi के इस मोबाइल को दे सकता है टक्कर

Vivo Y300 5G फोन को 21 नवबंर को लॉन्च किया जाएगा। चीनी कंपनी Vivo ने सुहाना खान को Y Series का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। ये फोन एक बजट फोन हो सकता है। इसका मुकाबला शाओमी Redmi Note 13 5G फोन से हो सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 14, 2024 1:38 अपराह्न

Vivo Y300 5G
Follow Us
---Advertisement---

Vivo Y300 5G: बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खाना (Suhana Khan) चीनी मोबाइल कंपनी Vivo की Y सीरीज की ब्रांड एंबेसडर बनी हैं। वह इस सीरीज के सभी फोन को प्रमोट करती हुई नजर आएंगी। सुहाना खान के वीवो का ब्रांड एंबेसडर बनते ही गूगल पर Vivo Y300 5G सर्च किया जाने लगा और ये ट्रेंड करने लगा। वीवो के अपकमिंग फोन (Vivo Y300 5G Launch Date) की घोषणा हो गई है। इसे 21 नवंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। ये एक बजट कीमत वाला फोन होगा। इस फोन को 20 से 25 हजार की कीमत में उतारा जा सकता है। इस फोन का मुकाबला Xiaomi के Redmi Note 13 5G फोन से होगा। वीवो का ये नया फोन AI से लैस होगा।

Vivo Y300 5G की हो सकती है Redmi Note 13 5G से टक्कर

अभी तक वीवो के इस अपकमिग फोन की कीमत और फीचर्स को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन कहा जा रहा है कि, Xiaomi के 20 हजार के आस-पास की कीमत में आने वाले Redmi Note 13 5G को ये टक्कर देगा। शाओमी का ये फोन 108MP Rear कैमरे और 5000 mAh Battery बैटरी के साथ आता है।

Vivo Y300 5G की संभावित खासियत

Vivo Y300 5G फोन को Vivo Y200 की सक्सेस के बाद लाया जा रहा है। ये AI के साथ आएगा। इसमें Android 15 का पावरफुल ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है। अच्छी परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर मिल सकता है। इसमें 6.67-inch AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। अच्छी फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए इसमें 50-megapixel primary sensor के साथ 8-megapixel secondary sensor मिल सकता है। इसके साथ ही कम रोशनी या फिर अंधेरे में साफ फोटो क्लिक के लिए Sony IMX882 sensor दिया जा सकता है। फ्रंट में 32-megapixel कैमरा मिल सकता है। इसमें 5,000mAh बैटरी के साथ 80W का फास्ट चार्जर मिल सकता है।

Vivo Y300 5G के संभावित फीचर्स

फीचर Vivo Y300 5G
डिस्प्ले 6.67-inch AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है।
बैटरी/चार्जर5,000mAh battery के साथ 80W का फास्ट चार्जर मिल सकता है।
प्रोसेसरSnapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया जा सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 15 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
कैमरा50-megapixel primary sensor , 8-megapixel secondary sensor , Sony IMX882 sensor के साथ फ्रंट में 32-megapixel कैमरा मिल सकता है।

Vivo Y300 5G फोन लॉन्च होने के बाद शाओमी के Redmi Note 13 5G को कितनी टक्कर दे पाता है, फिलहाल इसका हम सभी को इंतजार करना पड़ेगा। लेकिन सुहाना खान के वीवी Y सीरीज के ब्रांड एंबेसडर बनते ही ये फोन गूगल पर खूब ट्रेंड कर रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Dhurandhar 3

मई 13, 2026

Motorola Razr Fold

मई 13, 2026