---Advertisement---

भारत के सोलर मिशन Aditya-L1 पर ISRO का बड़ा अपडेट, बताया लॉन्चिंग का समय और तारीख, एक क्लिक पर देखें पूरी डिटेल्स

Aditya L1: भारत का सूर्य मिशन 'आदित्य-एल 1' अगले महीने 2 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। ISRO ने मिशन की तारीख से संबंधित जानकारी शेयर की है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 28, 2023 6:33 अपराह्न | Updated: अगस्त 29, 2023 1:39 अपराह्न

ISRO-Aditya-L1
Follow Us
---Advertisement---

Aditya-L1: चंद्रयान-3 की सफलता के बाद के ISRO अपने अगले मिशन के लिए तैयार है। भारत जल्द ही अपना पहला सोलर मिशन आदित्य-एल 1 (Aditya-L1) लॉन्च करने जा रहा है। ISRO ने Sun Mission Aditya-L1 को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

इस दिन लॉन्च होगा भारत का सोलर मिशन

ISRO ने इसकी लॉन्चिंग डेट और समय का ऐलान कर दिया है। ISRO ने इस मिशन को लॉन्च करने की तिथि 2 सितंबर, 2023 तय की है। ISRO ने बताया कि 2 सितंबर को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से भारतीय समयानुसार सुबह 11:50 बजे इस मिशन को लॉन्च किया जाएगा।

लाइव देख पाएंगे आदित्य-एल1 की लॉन्चिंग

Aditya-L1 की लाइव लॉन्चिंग देखने के लिए ISRO ने लोगों को आमंत्रित भी किया है। यानी श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र में स्थित लॉन्च व्यू गैलरी से आप इस लॉन्चिंग को साक्षात देख पाएंगे। इसके लिए पहले आपको अपना पंजीकरण कराना होगा। ISRO ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पंजीकरण लिंक भी उपलब्ध करवाया है।

ISRO ने बताया कि लोग https://lvg.shar.gov.in/VSCREGISTRATION/index.jsp पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। हालांकि, पंजीकरण अभी शुरू नहीं हुआ है। पंजीकरण की अनाउंसमेंट वेबसाइट पर ही होगी।

आदित्य-एल1 का उद्देश्य क्या है?

चंद्रयान-3 की तरह आदित्य-एल1 मिशन के भी कई उद्देश्य हैं। आदित्य-एल1 एक विशेष अंतरिक्ष यान है, जो सूर्य की बाहरी परतों का अवलोकन करेगा। इन्हें कोरोना (सूर्य की बाहरी परतें) कहा जाता है। इसके साथ ही एल1 नामक एक विशेष स्थान पर सौर हवा नामक चीज का निरीक्षण करना भी इसका एक उद्देश्य है। 

L1 पृथ्वी से लगभग 1.5 मिलियन किलोमीटर दूर है। आदित्य-एल1 सूर्य का अध्ययन करने वाला पहला भारतीय मिशन होगा। इसका मुख्य लक्ष्य अंतरिक्ष में L1 के चारों ओर घूमकर सूर्य के बारे में और अधिक जानकारी जुटना होगा।

सूर्य की बाहरी परत का होगा अवलोकन

आदित्य एल-1 कई विशेष उपकरण लगे होंगे। ये उपकरण सूर्य के विभिन्न भागों जैसे प्रकाशमंडल, क्रोमोस्फीयर और कोरोना की तस्वीरें लेने में सक्षम होंगे। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक ISRO के एक अधिकारी ने बताया कि यह अंतरिक्ष यान ISRO और अन्य भारतीय संगठनों द्वारा बनाया गया है। ये पूरी तरह स्वदेश है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Apple iPhone 17e

फ़रवरी 28, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Ayatollah Ali Khamenei

फ़रवरी 28, 2026

ChatGPT

फ़रवरी 28, 2026