---Advertisement---

ग्लास पैनल की खासियत के साथ मार्केट में आएगा Lava Blaze 2, दमदार प्रोसेसर बढ़ा सकता है स्मार्टफोन की शान!

Lava Blaze 2: लावा स्मार्टफोन कंपनी का एक नया फोन जल्द ही टेक मार्केट में धमाका करने आएगा। खबरों के मुताबिक, Lava Blaze 2 के पीछे की तरफ में ग्लास पैनल दिया जाएगा।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 20, 2023 5:58 अपराह्न

Lava Blaze 2
Follow Us
---Advertisement---

Lava Blaze 2: स्मार्टफोन कंपनियों के बीच इस वक्त एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ लगी हुई है। कंपनियां फोन्स में पहले से बेहतर प्रोसेसर के साथ उन्हें बाजार में पेश कर रही हैं। इसी कड़ी में Lava कंपनी का नया स्मार्टफोन Lava Blaze 2 की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि इसमें अब तक का सबसे बढ़िया बैक पैनल दिया जाएगा। लीक हुई जानकारी से पता चला है कि Lava कंपनी का ये फोन एंट्री लेवल का फोन होगा।

Lava Blaze 2 की लॉन्च डेट का खुलासा

आपको बता दें कि बीते कुछ सालों में Lava ने कई दमदार फोन्स को उतारा है। ऐसे में अब Lava Blaze 2 की लॉन्च डेट की भी जानकारी भी सामने आई है। कहा जा रहा है कि ये स्मार्टफोन अप्रैल महीने में मार्केट में दस्तक देगा। वहीं, इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें Unisoc T616 प्रोसेसर होगा। इसके साथ ही इस फोन में रियर साइड पर ग्लास पैनल दिया जाएगा। इस तरह से ये फोन बजट कैटेगरी वालों के लिए एक प्रीमियम फोन होगा।

सामने आई कैमरे सैटअप की जानकारी

लीक हुई जानकारी से खुलासा हुआ है कि इसे ऑरेंज कलर के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही इसके बैक साइड में डबल कैमरा सैटअप दिया जाएगा। इसके साथ फ्लैश लाइट भी होगी। बताया जा रहा है कि इस फोन को 10 हजार की कीमत पर पेश किया जा सकता है।

इस फोन में बैटरी क्षमता कितनी होगी और इसका स्क्रीन साइज कितना होगा। इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इसके बाकी फीचर्स और खासियत की जानकारी बाहर आएंगी।

ये भी पढ़ें: AAJ KA PANCHANG: मंगलवार के दिन ग्रह-नक्षत्रों की कैसी रहेगी स्थिति, जानें आज का पंचांग

 

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Google Nano Banana 2

फ़रवरी 27, 2026

iQOO Z11x 5G

फ़रवरी 27, 2026

Motorola Edge 50 Pro

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G vs iPhone 18 Pro Max

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G

फ़रवरी 26, 2026

OPPO Reno 15

फ़रवरी 26, 2026