---Advertisement---

Lenovo Legion Y70: महा बैटरी के साथ हैवी गेमर्स के लिए मार्केट में आया बेहद हाईटेक स्मार्टफोन , जानें फीचर्स-कीमत

Lenovo Legion Y70: लेनोवा लीजन Y70 5जी स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है। इसकी बैटरी और गेमिंग फीचर्स लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। लेकिन भारतीय यूजर्स को अभी इसका इंतजार करना पड़ेगा।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 20, 2026 2:19 अपराह्न

Lenovo Legion Y70
Follow Us
---Advertisement---

Lenovo Legion Y70:  लेनोवा लीजन Y70 5जी स्मार्टफोन आ गया है। इस फोन को अभी सिर्फ चीन में पेश किया गया है। 9 जून 2026 से ये सेल के लिए उपलब्ध होगा। भारत सहित ग्लोबल मार्केट के यूजर्स को अभी इसका इंतजार करना पड़ेगा। लेनोवो के इस फोन में कई सारे प्रीमियम फीचर्स हैं। जिन्हे देखने के बाद किसी का भी इसे खरीदने का करेगा।  इसमें 8000mAh की हैवी बैटरी के साथ AAA PC Gaming की सुविधा मिल रहा है। यूजर को फोन में हैवी गेम खेलने के लिए एमुलेटर ऐप की जरुरत नहीं पड़ेगी।

Lenovo Legion Y70 स्मार्टफोन की  बैटरी

लेनोवा लीजन Y70 5जी स्मार्टफोन में कंपनी ने 8000mAh की बैटरी दी है। दावा किया जा रहा है कि, ये 2 दिन तक लगातार चलाने के बाद भी बैकअप दे सकती है। इसमें 90W के सुपरफास्ट चार्जर के साथ बाईपास चार्जिंग की सुविधा मिल रही है।

लेनोवा लीजन Y70 5जी स्मार्टफोन के गेमिंग , कैमरा और अन्य स्पेसिफिकेशन  

Lenovo Legion Y70 फोन की सबसे बड़ी खूबी AAA PC Gaming है। इसमें लेजन गो कनेक्टिविटी मिल रही है। इसके साथ ही नो एमुलेटर की खासियत भी गेमर्स की मौज कराएगी। फोन को गर्म होने से बचाने के लिए लिक्विड मेटल टेक्नोलॉजी मिल रही है। इसमें अळग से गेमिंग एंटीना मिल रहा है।ये एआई गेम असिस्ट पर काम करता है। Vapor Chamber फोन को गर्म होने से बचाता है।

Lenovo Legion Y70 स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.82 इंच का 2K AMOLED LTPO डिस्प्ले मिल रही है। ये तेज धूप में भी क्लियर दिखाता है।
प्रोसेसरSnapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलता है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल रहा है।
ग्राफिक्स कार्डAdreno 829 GPU ग्राफिक्स मिलता है।
कूलिंग फीचरइसका टेंपरेचर रेजिस्टेंस 60°C तापमान में भी काम करता है।
सेफ्टी रेटिंगफोन को टूट-फूट और पानी-धूल से बचाने के लिए IP66, IP68 और IP69 की रेटिंग मिल रही है।
कैमरा50MP का प्राइमरी कैमरा Sony LYT710 सेंसर और OIS के साथ दिया गया है । 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल रहा है। सेल्फी के लिए 32MP की कैमरा दिया गया है।

 

लेनेवो के नए फोन की कीमत

ये फोन अभी सिर्फ चीन में लॉन्च हुआ है। कंपनी ने इसे 12GB और 16 GB रैम के साथ 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज में पेश किया है। इनकी कीमत 37000 से लेकर 70000 के आस-पास हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

OPPO Reno 16 Pro

मई 20, 2026

Samsung Galaxy S27

मई 20, 2026

Google Gemini Omni AI

मई 20, 2026

Honor 600 Pro 5G

मई 19, 2026

Moto G37 Power

मई 19, 2026

Realme 16T

मई 18, 2026