---Advertisement---

Honor 600 Pro 5G: इतने फीचर्स कि गिनते-गिनते थक जाएंगे! फ्लैगशिप फोन में गेमर्स के लिए क्या कुछ होगा खास? जानें लीक्स

Honor 600 Pro 5G: फ्लैगशिप मोबाइल कैटेगरी में जल्द ही ऑनर 600 प्रो 5जी फोन जानदार एंट्री मार सकता है। यह फोन आते ही गेमर्स का पसंदीदा डिवाइस बन सकता है। इसमें कई गेमिंग खूबियां मिलने की उम्मीद है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 19, 2026 5:30 अपराह्न

Honor 600 Pro 5G
Follow Us
---Advertisement---

Honor 600 Pro 5G: प्रीमियम मोबाइल सेगमेंट में वैसे तो कई नाम हैं। मगर ऑनर कंपनी ने बीते कुछ सालों में अपनी खास पहचान बनाई है। फोन निर्माता इन दिनों अपने अपकमिंग ऑनर 600 प्रो 5जी मॉडल को लेकर चर्चा में बना हुआ है। इस फोन का इतना क्रेज है कि सोशल मीडिया पर इसकी खूबियां दिन-रात तहलका मचा रही हैं। कई ताजा रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस फोन में गेमर्स को काफी कुछ देखने को मिल सकता है। ऐसे में भारत के गेमिंग शौकीनों को इस मोबाइल का बेसब्री से इंतजार है।

ऑनर 600 प्रो 5जी फोन में गेमर्स के लिए क्या कुछ होगा?

सोशल मीडिया पर आगामी फोन ऑनर 600 प्रो 5जी को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। इस फोन को मलेशिया में लॉन्च किया जा चुका है। ऐसे में अब इसे चीन में धाकड़ डिजाइन और खूबियों के साथ उतारने की तैयारी चल रही है। बताया जा रहा है कि कंपनी इसके फ्रंट डिजाइन में नए लुक का कैमरा कटआउट और लेंस डिजाइन जोड़ सकती है।

इससे फोन का आगे का लुक काफी यूनिक नजर आ सकता है। जबकि बैक पैनल पर प्रीमियम फीनिश के साथ काफी स्टाइलिंग देखने को मिल सकती है। कंपनी इसमें हाईटेक चिपसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट 6 जेन को रख सकती है। साथ ही बड़ा वेपिंग कूलिंग चैंबर और गेमिंग के लिए डेडिकेटिड चिप आने की उम्मीद है।

ऑनर 600 प्रो 5जी की आकर्षक खूबियां बनाएंगी दीवाना

कई अन्य रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगामी ऑनर 600 प्रो 5जी में 6.57 इंच की एमोलेड डिस्प्ले और 144Hz की रिफ्रेश रेट और 2500 निट्स की ब्राइटनेस को शामिल करने की योजना है। रिपोर्ट्स की मानें, तो इसमें 7000mAh की बैटरी के साथ 100W का वायर्ड चार्जर आने का अनुमान है। कैमरा सेटअप की बात करें, तो रियर में 200एमपी का प्राइमरी लेंस, 50एमपी का अल्ट्रावाइड सेंसर और 12एमपी का टेलीफोटो शूटर दिया जा सकता है। साथ में स्क्रीन लाइट मिलने की उम्मीद है। जबकि आगे की ओर, 50एमपी का सेल्फी सेंसर जोड़ने की संभावना जताई जा रही है।

क्या है प्राइस और लॉन्च डिटेल?

लेटेस्ट लीक्स के अनुसार, अपकमिंग ऑनर 600 प्रो 5जी का दाम 54999 रुपये रखा जा सकता है। कंपनी इसे 25 मई को चीन के घरेलू बाजार में लॉन्च करने की योजना बना रही है। वहीं, भारत में इसके लॉन्च को लेकर अभी तक कुछ भी कंफर्म नहीं हुआ है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Samsung Galaxy A08

अक्टूबर 3, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

अक्टूबर 2, 2026

Redmi 17C 5G

अक्टूबर 1, 2026

Google Pixel 11a

सितम्बर 30, 2026

Vivo X Fold 6

सितम्बर 30, 2026

OPPO Reno 16t

सितम्बर 28, 2026