---Advertisement---

घर से रसोई गैस की हुई छुट्टी! इस डिवाइज से फ्री में बनेगा खाना, हर महीने बचेंगे 1300 रुपए

Solar Cooker: मौजूदा समय में ज्यादातर लोगों के घर गैस सिलेंडर वाली रसोई होती है लेकिन क्या आपने कभी इससे बेहतर ऑप्शन के बारे में सुना है? जिससे आपके गैस सिलेंडर का खर्चा बच जाएगा। गर्मियों का सीजन अपने चरम पर पहुंच चुका है ऐसे में आज हम आपके लिए एक ऐसा शानदार डिवाइज लेकर ...

Read more

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: मई 23, 2023 3:01 अपराह्न | Updated: मई 23, 2023 6:04 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Solar Cooker: मौजूदा समय में ज्यादातर लोगों के घर गैस सिलेंडर वाली रसोई होती है लेकिन क्या आपने कभी इससे बेहतर ऑप्शन के बारे में सुना है? जिससे आपके गैस सिलेंडर का खर्चा बच जाएगा। गर्मियों का सीजन अपने चरम पर पहुंच चुका है ऐसे में आज हम आपके लिए एक ऐसा शानदार डिवाइज लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप सोलर एनर्जी का इस्तेमाल कर घर में खाना पका सकते हैं। इसके लिए आपको गैस सिलेंडर का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा। परंतु सोलन कुकर का इस्तेमाल करने से लोगों को ये प्रॉब्लम होती है कि, उनको खाना छत पर पकाना पता है लेकिन इस डिवाइस से ऐसी परेशानी नहीं आती है।

ये भी पढ़ें: जानें दुनिया की सबसे यूनिक डायल वाली Fastrack की Revoltt FS1 Pro स्मार्टवॉच के बारे में, AMOLED आर्क डिस्प्ले से है लैस

सूरज की किरणों से  बनाए खाना

दरअसल हाल ही में सरकार ने एक नया सोलर कुकर सूर्या नूतन पेश किया है। ये सोलर कुकर सूरज की किरणों से चलता है इसी के साथ इसको छत पर रखने की भी कोई जरूरत नहीं है। सूर्या नूतन को किचन में भी शिफ्ट किया जा सकता है। इसी के साथ ऐसा भी बताया जा रहा है, कि अगर आपके यहां धुप  नहीं है तो भी आप इस सूर्या नूतन में आराम से खाना पका सकते हैं। बता दें, कि इस डिवाइस में दो यूनिट होती है। एक यूनिट को छत पर रखा जा सकता है वहीं दूसरी यूनिट को किचन में लगाया जाता है।

हर महीने 1300 रुपए तक की बचत

यदि आप गर्मियों में इस सोलर डिवाइस को अपने घर ले आते हैं तो इससे आपके घरेलू सिलेंडर की खपत कम हो जाएगी। जिससे हर महीने करीबन 1300 रुपए की बचत होगी। ऐसे में अगर आप अपने घर में सूर्या नूतन लगवा लेते हैं तो इससे आपके घर में हर रोज फ्री में खाना बना सकते हैं क्योंकि इसमें खाना बनाने के लिए ना ही आपको एलपीजी गैस सिलेंडर की जरूरत होती है और ना ही बिजली की। ऐसे में आप इस सोलर कुकर को लगवा कर हर महीने 1300 रुपए तक की बचत कर सकते हैं।

सरकार की तरफ से मिलेगी सब्सिडी

इसी के साथ अगर इस डिवाइज की कीमत के बारे में बात की जाए तो, बता दें कि ये सूर्या नूतन की कीमत 12000 से लेकर 23000 के बीच होगी। इसी के साथ ऐसा बताया जा रहा है कि, सरकार की तरफ से इस डिवाइस को लगवाने के लिए सब्सिडी भी दी जा सकती है। हालांकि अभी तक सूर्या नूतन की वास्तविक कीमत के बारे में खुलासा नहीं किया है।

ये भी पढ़ें: Flipkart Sale: iPhone पर 8000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट, बार-बार नहीं मिलता ऐसा धमाकेदार ऑफर

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026