---Advertisement---

LPG Gas vs Induction Stove: गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच क्या इंडक्शन स्टोव से होगी पैसों की बचत? इंडक्शन खरीदने से पहले जानें ये खास डिटेल

LPG Gas vs Induction Stove: देशभर में लोगों को गैस सिलेंडर मिलने में दिक्कत हो रही है। ऐसे में क्या इंडक्शन स्टोव से पैसों की बचत हो सकती है? इस खबर में आपके सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 16, 2026 1:09 अपराह्न

LPG Gas vs Induction Stove
Follow Us
---Advertisement---

LPG Gas vs Induction Stove: देशभर में एलपीजी यानी लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस सिलेंडर को लेकर मारामारी की स्थिति बनी हुई है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूर्व से लेकर पश्चिम तक हर जगह बस एलपीजी सिलेंडर की किल्लत देखने को मिल रही है। कई जगहों पर लोगों को बुकिंग के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहा है। इसके पीछे की वजह साफ है कि पश्चिमी एशिया में ईरान -इजरायल और अमेरिका के मध्य भयंकर जंग चल रही है। ऐसे में अगर आप भी गैस सिलेंडर नहीं मिलने से परेशान हैं, तो इसके विकल्प इंडक्शन स्टोव पर विचार कर सकते हैं। आइए नीचे जानते हैं क्या इंडक्शन स्टोव से पैसों की बचत हो सकती है?

LPG Gas vs Induction Stove में से कौन पड़ता है सस्ता

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर ‘V4 VIDEOS’ नाम के अकाउंट से एलपीजी गैस बनाम इंडक्शन में से कौन सस्ता पड़ता है, इसके बारे में बताया गया है। वीडियो में यूट्यूबर पहले गैस सिलेंडर को नापकर उसकी गैस एक कैन में इकट्ठा कर लेता है। इसके बाद गैस का वजन करता है, तो 311 ग्राम निकलती है। इसके बाद किसी जुगाड़ के साथ वह सिलेंडर के जरिए गैस स्टॉव को ऑन कर लेता है। इस दौरान वह 2 लीटर पानी को 90 डिग्री सेल्सियस पर गर्म करता है। इसके बाद गैस का वजन 289 ग्राम रह जाता है। ऐसे में 22 ग्राम गैस खर्च होती है। आगे बताया जाता है कि 22 ग्राम गैस का दाम 1.70 रुपये बैठता है।

Video Credits: ‘V4 VIDEOS’

 

एलपीजी गैस बनाम इंडक्शन स्टोव से होती है पैसों की बचत?

वहीं, यूट्यूबर अब किसी जुगाड़ के साथ इंडक्शन स्टोव को चालू करता है, फिर उस पर भी एक बर्तन में 2 लीटर पानी गर्म करता है। 90 डिग्री सेल्सियस पर पानी गर्म होने के बाद वह इलेक्ट्रिक इंडक्शन को बंद कर देता है। ऐसे में 8 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से 0.201 किलोवाट खर्च को जोड़ता है, तो दावे के मुताबिक, 1.61 रुपये का खर्च आता है। इस तरह से इंडक्शन स्टोव का इस्तेमाल करना कम खर्चीला साबित होता है।

हालांकि, इंडक्शन के इस्तेमाल के लिए आपको खास तरह के बर्तनों की जरूरत होती है, जिसे फेरोमैग्नेटिक यानी चुंबकीय स्टेनलेस स्टील/कास्ट आयरन कुकवेयर की। मगर एलपीजी गैस में किसी भी तरह के बर्तनों का यूज किया जा सकता है। ऐसे में आप जरुरत और सुविधा के अनुसार इसका चुनाव करें।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mohan Yadav

मार्च 16, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 16, 2026

US-Israel-Iran War

मार्च 16, 2026

Lucknow Viral Video

मार्च 16, 2026

Benjamin Netanyahu

मार्च 16, 2026

Mohan Yadav

मार्च 16, 2026