Motorola Edge 50 Pro : मोटरोला का बेहद प्रीमियम स्मार्टफोन सस्ता हो गया है। मोटरोला एज 50 प्रो पर अमेजन 17000 से ज्यादा की छूट दे रहा है। इस फोन को लेकर दावा किया जाता है कि, ये 20 मिनट से कम समय में फुल चार्ज हो जाता है। ये स्मार्टफोन 3 अप्रैल 2024 को लॉन्च किया गया था। ये फोन अपने हाईटेक कैमरे और एआई फीचर्स के लिए जाना जाता है। बुक करने से पहले खूबियों को जानें।
Motorola Edge 50 Pro की कीमतों में 17000 से ज्यादा की कटौती
मोटरोला एज 50 प्रो स्मार्टफोन पर अमेजन 41 फीसदी की छूट दे रहा है। इस ऑफर के बाद ये 41999 रुपए की जगह 24870 रुपए में मिलेगा। यहां पर ग्राहक के 17129 रुपए बचेंगे। इसके साथ ही चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर अन्य छूट भी पा सकते हैं।

इसमें 12 GB रैम और 256 GB की स्टोरेज मिल रही है। अमेजन से सस्ते में खरीदने का ये बहुत ही अच्छा मौका है।
मोटरोला एज 50 प्रो की बैटरी और चार्जर
मोटरोला एज 50 प्रो की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी और फास्ट चार्जर है। इसमें 4500mAh की बैटरी मिलती है। वहीं, 125W का सुपरफास्ट TurboPower चार्जर दिया गया है। ये बैटरी 40 घंटे का बैकअप दे सकती है। वहीं, इसका चार्जर 20 मिनट से कम समय में ही बैटरी को फुल चार्ज कर सकता है, इस तरह का दावा किया जाता है। अन्य डिवाइस की चार्जिंग के लिए 10W वायरलेस पावर शेयरिंग की खूबी भी मिलती है। जिसका यूजर को सीधे फायदा मिलता है।
मोटरोला एज 50 प्रो का कैमरा और एआई
मोटरोला एज 50 प्रो में 50MP का प्राइमरी सेंसर OIS के साथ मिलता है। इसमें 10MP के टेलीफोटो लेंस के साथ 3x ऑप्टिकल ज़ूम और 30x हाइब्रिड ज़ूम मिलता है। वहीं, मैक्रो शॉट्स के लिए 3MP का लेंस दिया गया है। इसके फ्रंट में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। स्पीड से चलती हुई चीजों को कैप्चर करने के लिए एक्शन शूट का फीचर दिया गया है। ये बिल्कुल परफेक्ट शॉट लेता है। इंटेलीजेंट ऑटो फोकस किसी भी भागती चीज को सब्जेक्ट बनाकर परफेक्ट क्लिक करती है। AI Adaptive Stabilization का फीचर स्मूथ फोटो और वीडियो बनाने में मदद करता है। इससे 4k क्वालिटी में वीडियो को रिकॉर्ड किया जा सकता है।
डिस्प्ले – 6.7-इंच की 1.5K pOLED कर्व्ड डिस्प्ले मिलती है। ये बल्कुल रियल और नेचुरल कलर दिखाने में मदद करता है ।
प्रोसेसर – Snapdragon 7 Gen 3 के प्रोसेसर से लैस है।
ऑपरेटिंग सिस्टम –Android 14 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल रहा है।
सीपीयू- CPU स्पीड 3.4 GHz की है।
यूजर सेफ्टी फीचर्स- Moto Secure App स्कैमर्स से बचाता है। वहीं, मालवेयर अटैक से बचाने के लिए ThinkShield for Mobile की सुविधा मिली हुई है। सिक्योर फोल्टडर में फोटो और वीडियो को छिपाकर रख सकते हैं। पानी और धूल से बचाने के लिए IP68 की रेटिंग दी गई है।
मोटरोला एज 50 प्रो फोन में मिल रहा ये ऑफर सीमित समय के लिए है। जिसे कंपनी के द्वारा कभी भी बदला जा सकता है।






