---Advertisement---

Motorola Edge 60 Stylus: Flipkart पर इस दिन से शुरू होगी पहली सेल, 50MP Sony LYT-700C कैमरे के साथ धूम मचाएगा AI मैजिक इरेजर!

Motorola Edge 60 Stylus: मोटोरोला के धाकड़ फोन की पहली सेल Flipkart पर 23 अप्रैल से शुरू होगी। इसमें 50MP Sony LYT-700C कैमरे के साथ AI मैजिक इरेजर की सुविधा मिलती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 15, 2025 2:59 अपराह्न

Motorola Edge 60 Stylus
Follow Us
---Advertisement---

Motorola Edge 60 Stylus: मोटोरोला ने अपनी फेमस एज सीरीज में एक कमाल के स्मार्टफोन मोटोरोला एज 60 स्टाइलस को उतार दिया है। Flipkart पर भी इसके फुल स्पेक्स रिवील कर दिए गए हैं। मार्केट में पहले से अंदाजा लगाया जा रहा था कि यह फोन काफी यूनिक खूबियों के साथ दस्तक देगा। फ्लिपकार्ट पर इस फोन की पहली सेल 23 अप्रैल 2025 को शुरू होगी। Motorola Edge 60 Stylus Price in India मिडरेंज कैटेगरी के हिसाब से रखा गया है। मोटोरोला एज 60 स्टाइलस की इंडिया में कीमत 21999 रुपये रखी है।

Motorola Edge 60 Stylus को यूनिक बनाएगा AI Sketch to Image फीचर

फोन मेकर ने मंगलवार को मोटोरोला एज 60 स्टाइलस फोन को Flipkart पर लॉन्च करने के साथ ही बता दिया कि इसमें AI Sketch to Image फीचर जोड़ा गया है। कंपनी ने दावा किया है यह सेगमेंट में पहली बार है कि किसी मिडरेंज फोन में इस खूबी को शामिल किया गया है। ऐसे में काफी लोग इसकी पहली फ्लिपकार्ट सेल का इंतजार कर रहे हैं।

मोटोरोला ने इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट दी गई है। इसमें एंड्रॉयड 15 ओएस का सपोर्ट मिलता है। 8GB रैम के साथ 256GB की इनबिल्ट स्टोरेज देखने को मिलती है। Motorola Edge 60 Stylus Price in India 25000 रुपये से कम रखी गई है। मोटोरोला एज 60 स्टाइलस की इंडिया में कीमत कई मिडरेंज फोन तलाश रहे यूजर्स को पसंद आ सकती है।

Photo Credit: Motorola
स्पेक्समोटोरोला एज 60 स्टाइलस
चिपसेटQualcomm Snapdragon 7s Gen 2
रैम-स्टोरेज8GB-256GB
स्क्रीन6.7 इंच
बैटरी5000mAh
रियर कैमरा50MP+13MP
सेल्फी कैमरा32MP
रिफ्रेश रेट120Hz
https://twitter.com/motorolaindia/status/1912047770497614099

मोटोरोला एज 60 स्टाइलस में धमाल मचाएगा AI मैजिक इरेजर

Flipkart पर लेटेस्ट स्मार्टफोन Motorola Edge 60 Stylus में कई सारे दमदार फीचर्स शामिल किए गए हैं। फोन के बैक पर 50MP Sony LYT-700C कैमरा दिया गया है। यह काफी बढ़िया फोटो प्रदान कर सकता है। फ्लिपकार्ट पर बताया गया है कि इसके कैमरे में मोटो एआई की सुविधा दी गई है।

फ्लिपकार्ट के मुताबिक, इस फोन में वीगन लैदर फिनिश के साथ 6.7 इंच की 1.5K pOLED डिस्प्ले दी गई है। Motorola Edge 60 Stylus Price in India की चर्चा के बीच बता दें कि इसमें कई एआई फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें AI मैजिक इरेजर, एआई स्टाइलिंग जैसे तगड़े स्पेक्स मिलते हैं। इससे यूजर्स को काफी आसनी होने की संभावना है। मोटोरोला एज 60 स्टाइलस की इंडिया में कीमत मिडरेंज कैटेगरी में धूम-धड़ाका मचा सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18 Pro

मई 30, 2026

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 26, 2026