---Advertisement---

Motorola Edge 70 Pro+: सुपर जूम से फोटोग्राफी का देगा परम आनंद! लीक कैमरा, बैटरी ने यूजर्स को किया एक्साइटेड

Motorola Edge 70 Pro+: मोटरोला एज 70 प्रो प्लस अभी लॉन्च भी नहीं हुआ है। लेकिन इसके लीक्स फीचर्स यूजर्स का ध्यान खींच रहे हैं। ये पावरफुल कैमरा और हैवी बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 5, 2026 2:19 अपराह्न

Motorola Edge 70 Pro+
Follow Us
---Advertisement---

Motorola Edge 70 Pro+: मोटरोला अपने प्रीमियम फीचर्स और किफायती कीमत से लैस स्मार्टफोन्स को  लॉन्च करता है। यही कारण है कि, इसके भारत में भी यूजर्स लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच मोटरोला एज 70 प्रो प्लस मॉडल के कुछ लीक फीचर्स सामने आए हैं। जिनमें दावा किया जा रहा है कि, इस मोबाइल में प्रीमियम कैमरा और पावरफुल बैटरी के साथ बहुत कुछ नया मिलने वाला है। ये एक मिड रेंज स्मार्टफोन होने वाला है। जिसकी कीमत, फीचर्स और लॉन्चिग को लेकर कंपनी ने कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन इसके लीक्स काफी चर्चा में हैं।

Motorola Edge 70 Pro+ फोन के कैमरे में क्या मिल सकता है नया?

मोटरोला एज 70 प्रो प्लस में कंपनी 50MP का Sony LYTIA-710 प्राइमरी सेंसर दे सकती है। ये OIS के साथ आ सकता है। इसमें 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। इसमें 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम और 50x तक डिजिटल ज़ूम मिल सकता है। इसमें 50MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ 50MP का कैमरा मिल सकता है। इससे 4K @60fps क्वालिटी में वीडियो को रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके कैमरे में कंपनी एडवांस कैमरा दे सकती है। तेज धूप और अंधेरे के लिए कई सारे मोड मिल सकते हैं।

मोटरोला एज 70 प्रो प्लस  की बैटरी और सुपरफास्ट चार्जर, प्रोसेसर और अन्य लीक फीचर्स

मोटरोला एज 70 प्रो प्लस में कंपनी 7,000mAh की बैटरी 125W टर्बोपावर चार्जर के साथ दे सकती है। इसके साथ ही 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने का भी दावा किया जा रहा है। अफवाहों की मानें तो ये फोन सामान्य यूज पर 2 दिनों तक चलाया जा सकता है।

Motorola Edge 70 Pro+स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.8 इंच का Extreme AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। ये तेज लाइट में भी काम करेगी।
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर मिल सकता है।
 एडवांस एआईMoto AI बटन Google Gemini से क्रिएटिव काम करेगा।
सेफ्टी रेटिंगफोन को पानी-धूल से बचाने के लिए IP68/IP69 रेटिंग मिल सकती है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
डेटा सुरक्षआहैकर्स से बचाने के लिए ThinkShield और Moto Secure App की सुविधा मिल सकती है। इसमें यूजर के डॉक्यूमेंट सुरक्षित रहेंगे।

 

मोटरोला के अपकमिंग स्मार्टफोन की कीमत और संभावित लॉन्चिग

मोटरोला के इस अपमकमिंग स्मार्टफोन की लॉन्चिग और कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है। लेकिन लीक्स में दावा किया जा रहा है कि, ये 45000 के आस-पास की कीमत पर आ सकता है। इसकी लॉन्चिग मई या फिर जून 2026 तक हो सकती है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Google Pixel 11 Pro Fold

मई 5, 2026

Realme 16

मई 5, 2026

Apple iPhone 18 Pro Max

मई 5, 2026

Artificial Intelligence

मई 4, 2026

Vivo X Fold 6

मई 4, 2026

Xiaomi Civi 6 Pro

मई 4, 2026