---Advertisement---

Dolby Vision और Dolby Atmos जैसे हाईटेक फीचर्स के साथ आई Motorola Envision X Smart TV Series, घर बन जाएगा सिनेमा

Motorola Envision X: टेकनोलॉजी मार्केट में मोटोरोला की खास पहचान है। अगर आप मोटोरोला के प्रोडक्ट पसंद करते हैं तो आपको बता दें कि कंपनी ने एक स्मार्टटीवी की नई सीरीज (Motorola Envision X) लॉन्च की है। इस सीरीज में काफी दमदार खूबियां दी गई है। इसके साथ ही मोटोरोला ने अपने स्मार्टटीवी पोर्टफोलियों को ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 6, 2023 1:57 अपराह्न

Motorola Envision X
Follow Us
---Advertisement---

Motorola Envision X: टेकनोलॉजी मार्केट में मोटोरोला की खास पहचान है। अगर आप मोटोरोला के प्रोडक्ट पसंद करते हैं तो आपको बता दें कि कंपनी ने एक स्मार्टटीवी की नई सीरीज (Motorola Envision X) लॉन्च की है। इस सीरीज में काफी दमदार खूबियां दी गई है। इसके साथ ही मोटोरोला ने अपने स्मार्टटीवी पोर्टफोलियों को बढ़ा लिया है। इस सीरीज में दिए गए सभी फीचर्स की जानकारी के लिए पूरा आर्टिकल पढ़ें।

Motorola Envision X की खूबियां

Motorola Envision X सीरीज में 55 और 65 इंच वाले दो QLED लाई है। इस सीरीज में Quantum-Glow technology दी गई है। इसके साथ ही ये एक 4K Smart Google TV सीरीज है। इसमें Dolby Vision & Dolby Atmos जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि ये स्मार्टटीवी 1.07 बिलियन कलर्स को सपोर्ट करता है। इसमें 6 पिक्चर मोड दिए गए हैं। यूजर्स इसमें अपने हिसाब से कस्टमाइज्ड कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें 3डी साउंड राउंडेड दिया गया है। कंपनी ने इसमें टीवी को सिनेमा हॉल बनाने के लिए इमर्सिव साउंड और सिनेमेटिक ऑडियो दिया है। इसमें 4 साउंड मोड दिए गए हैं। इसमें यूजर्स को काफी भारी बेस आउटपुट मिलेगा।

ये भी पढ़ें: Apple WWDC 2023 का सबसे स्पेशल प्रोडक्ट रहा MacBook Air, वर्ल्ड थिनेस्ट लैपटॉप के फीचर्स और कीमत कर देंगे हैरान

Motorola Envision X में अनलिमेटेड एंटरटेनमेंट

आपको बता दें कि मोटोरोला के ये टीवी गूगल के एंड्रॉइड ओएस सिस्टम पर काम करते हैं। इसमें यूजर्स अपने हिसाब से एंटरटेनमेंट का लुत्फ उठा सकते हैं। इसमें कंटेंट की एक बड़ी वाइड रेंज, 10 हजार ऐप्स का फायदा लिया जा सकता है। इसके साथ एआई का भी सुझाव मिलेगा।

Motorola Envision X की कीमत

मोटोरोला ने इसमें गूगल का वॉयस असिस्टेंस फीचर दिया है। इससे यूजर को सर्च करने और कमांड देने में काफी आसानी रहती है। कंपनी ने इसमें इनबिल्ट जीपीयू के साथ 2GB रैम दी है। इसमें मिडियाटेक क्वॉड कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो कि गेमर्स को काफी लाभ देगा। इसकी कीमत की बात करें तो इसके 55 इंच वाले वेरिएंट की कीमत 59990 रुपये तय की गई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक कीमत अभी तक सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: Upcoming Bikes: मार्केट में तहलका मचाने आएंगी Yamaha और Harley Davidson की ये धांसू स्पोर्ट्स बाइक, मिलेंगे गजब के फीचर्स

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026