---Advertisement---

Motorola Razr Fold: 100x सुपर ज़ूम और अल्ट्रा-स्लिम ! क्या महंगे एप्पल-सैमसंग के फोल्डेबल फोन के लिए खतरे की घंटी है ये फोन?

Motorola Razr Fold: मोटरोला रेजर फोल्ड एक पावरफुल स्मार्टफोन है। ये अभी तक भारत में लॉन्च नहीं हुआ है। लेकिन अपने कैमरे के कारण काफी चर्चा में है। इसका मुकाबला एप्पल और सैमसंग जैसी कंपनी से है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 16, 2026 3:39 अपराह्न

Motorola Razr Fold
Follow Us
---Advertisement---

Motorola Razr Fold:  फोल्डेबल स्मार्टफोन की जब भी बात होती है तो , सभी का ध्यान इस कॉन्सेप्ट को मार्केट में लाने वाले सैमसंग पर जाता है। इसके साथ ही एप्पल भी अपने पहले फोल्डेबल आईफोन पर काम कर रहा है।  मुड़ने वाले फोन्स का क्रेज काफी बढ़ा है।  इसी लिए कई देसी और विदेशी कंपनियां अपने फोल्डेबल फोन को पेश कर रही हैं। इस बीच हालहि में 2 मार्च 2026 को मोटरोला रेजर फोल्ड फोन लॉन्च हुआ है।  इस फोन की 13 अप्रैल से सेल शुरु हो चुकी है। लेकिन भारतीय यूजर्स को अभी इसके लॉन्च होने का इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि अभी ये सिर्फ अमेरिका और यूरोप में ही उपलब्ध है। खबरों की मानें तो भारतीय मार्केट में ये बहुत जल्द आ सकता है।

Motorola Razr Fold फोन का कैमरा

मोटोरोला का ये फोल्डेबल स्मार्टफोन ट्रिपल 50MP के रियर कैमरे से लेस है। इसका मेन कैमरा 50MP का है इसमें Sony LYTIA 828 सेंसर दिया गया है।वहीं, OIS भी दिया गया है। इसमें 50MP का Sony LYTIA 600 सेंसर वाला पेरिस्कोप लेंस 3x ऑप्टिकल जूम के साथ मिलता है। दूर की चीजों को क्रिस्टल क्लियर रिकॉर्ड करने के लिए इसमें 100x सुपर जूम मिलता है। इसमें 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। वहीं, 8K @ 30fps और 4K @ 60fps क्वालिटी में वीडियो को रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसमें स्टेबिलाइज़ेशन का फीचर मिलता है। ये चलती हुई चीजों को क्लियर रिकॉर्ड करता है।

मोटोरोला के फोल्डेबल फोन की डिस्प्ले

मोटरोला रेजर फोल्ड अल्ट्रा स्लिम बॉडी से लेस है। इसमें 8.1 इंच की 2K LTPO फ्लेक्सिबल AMOLED इनर डिस्प्ले और 6.6 इंच की pOLED बहारी डिस्प्ले मिलती है। ये तेज धूप में भी चमकती है। इसकी सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Ceramic 3 प्रोटेक्शन दी गई है।

Motorola Razr Foldस्पेसिफिकेशन
प्रोसेसरहैवी सॉफ्टवेयर और गेमिंग के लिए Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 का प्रोसेसर दिया गया है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16 के ऑपरेटिंग सिस्टम से लेस है।
बैटरी/ चार्जर6,000 mAh की बैटरी 80W टर्बोपावर और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ आती है।
डेटा सेफ्टीयूजर के डेटा सुरक्षा के लिए Secure Folder दिया गया है। पर्सनल ऐप्स, फोटो और सेंसिटिव डेटा को एक पासवर्ड-प्रोटेक्टेड फोल्डर में छिपाकर रखता है।
हेकर्स से सेफ्टीऑन लाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए Phishing Detection और Network Protection मिलती है।
सेफ्टी रेटिंगपानी-धूल से बचाने के लिए IP48/IP49 की रेटिंग मिलती है।

 

मोटरोला रेजर फोल्ड की कीमत

भारत में मोटरोला रेजर फोल्ड की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है। लेकिन इसे यूरोप मार्केट में 1.80 लाख से लेकर 2.14 लाख के आस की कीमत पर उतारा है। ये फोन 16GB रैम और 512GB स्टोरेज में उपलब्ध है। इसका मुकाबला Samsung Galaxy Z Fold 7, Google Pixel 10 Pro Fold और एप्पल के अपकमिंग फोल्डेबल आईफोन से है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

OpenAI

जुलाई 15, 2026

Apple iPhone 18 Pro

जुलाई 14, 2026

Motorola Edge 70 Max

जुलाई 13, 2026

Redmi Note 17

जुलाई 13, 2026

iPhone 17

जुलाई 11, 2026

Foldable iPhone Ultra 

जुलाई 10, 2026