---Advertisement---

Nokia Magic Max 5G: Snapdragon का पावरफुल प्रोसेसर गेमर्स को लुभाएगा, क्या 200MP का प्राइमरी कैमरा Samsung को दे पाएगा चुनौती? जानें लीक्स

Nokia Magic Max 5G: नोकिया मैजिक मैक्स 5जी स्मार्टफोन में Snapdragon का पावरफुल प्रोसेसर मिलने की संभावना है। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा Samsung को टक्कर दे सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 24, 2025 12:28 अपराह्न

Nokia Magic Max 5G
Follow Us
---Advertisement---

Nokia Magic Max 5G: एक टाइम पर नोकिया कंपनी के फोन काफी पॉपुलर हुआ करते थे। मगर फिर कई नई कंपनियों ने स्मार्टफोन मार्केट पर कब्जा जमा लिया और नोकिया पीछे छूट गई। अब कई लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नोकिया एक बार फिर ग्राहकों का दिल जीतने की तैयारी कर रही है। फोन कंपनी आगामी नोकिया मैजिक मैक्स 5जी फोन के साथ धमाकेदार एंट्री मार सकती है।

Nokia Magic Max 5G Launch Date in India

ताजा लीक्स के मुताबिक, नोकिया मैजिक मैक्स 5जी की इंडिया में लॉन्च डेट नवंबर 2025 हो सकती है। वहीं, कई अन्य लीक्स में दावा किया गया है कि अपकमिंग नोकिया मैजिक मैक्स 5जी फोन को अगले साल की शुरुआत में उतारा जा सकता है।

Nokia Magic Max 5G Price in India

सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में दावा किया गया है कि आगामी नोकिया मैजिक मैक्स 5जी फोन किफाएती दाम पर आ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोकिया मैजिक मैक्स 5जी की इंडिया में कीमत 25 से 35000 रुपये के करीब रहने की संभावना है।

नोकिया मैजिक मैक्स 5जी में धूम मचाएगा पावरफुल प्रोसेसर

इंटरनेट पर कई लेटेस्ट रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आगामी Nokia Magic Max 5G स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। ऐसे में इसमें काफी बढ़िया स्पीड और परफॉर्मेंस देखने को मिल सकती है। यह फोन गेमिंग के लिए काफी दमदार साबित हो सकता है। इसमें एंड्रॉयड 16 का सपोर्ट आने की संभावना है। इसके अलावा इसमें 12GB रैम और 512GB की इंटरनल स्टोरेज आने की उम्मीद है। फोन में 6.77 इंच की डिस्प्ले और 144Hz की रिफ्रेश रेट दी जा सकती है।

स्पेक्सनोकिया मैजिक मैक्स 5जी की लीक डिटेल्स
प्रोसेसरSnapdragon 8 Gen 2
ओएसएंड्रॉयड 16
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
डिस्प्ले6.77 इंच
रिफ्रेश रेट144Hz
बैटरी6000mAh
चार्जर180W
रियर कैमरा200MP+50MP+50MP
फ्रंट कैमरा32MP

नोकिया मैजिक मैक्स 5जी का कैमरा देगा Samsung को टक्कर?

उधर, कई अन्य खबरों में इस बात पर जोर दिया गया है कि अपकमिंग Nokia Magic Max 5G फोन में ट्रिपल कैमरा दिया जा सकता है। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा Samsung के कैमरा को चुनौती दे सकता है। साथ ही 50MP का अल्ट्रावाइड और 50MP का टेलीफोटो सेंसर मिलने की आशंका है। वहीं, फ्रंट में 32MP का लेंस आने की उम्मीद है। फोन में 6000mAh की बैटरी के साथ 180W का वायर्ड फास्ट चार्जर मिलने की चर्चा है। हालांकि, अभी तक फोन निर्माता की तरफ से कुछ भी आधिकारिक नहीं हुआ है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo Y21 5G

फ़रवरी 28, 2026

Sridhar Vembu

फ़रवरी 28, 2026

Google Nano Banana 2

फ़रवरी 27, 2026

iQOO Z11x 5G

फ़रवरी 27, 2026

Motorola Edge 50 Pro

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G vs iPhone 18 Pro Max

फ़रवरी 27, 2026