---Advertisement---

सिंगल चार्ज पर घंटों मौज कराएगा Nothing का ear 2 Wireless Earbuds, फीचर्स-लुक Apple को दे सकता है टक्कर

Nothing ear 2 Wireless Earbuds एक बेहद खास ईयरबड्स हैं। जो की आपको घर पर ही होम थिएटर वाले साउंड का मजा देंगे। इन खास ईयरबड्स को 22 मार्चको लॉन्च किया जाएगा।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 7, 2023 12:23 अपराह्न | Updated: मार्च 22, 2023 4:30 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Nothing ear 2 Wireless Earbuds: अपने पहले ही ट्रांसपेरेंट स्मार्ट फोन से टेक मार्केट में तहलका मचाने वाले Nothing फोन ने एक बार फिर से अपने यूजर्स के इसी बढ़ते हुए प्यार को देखते हुए Nothing ear 2 Wireless Earbuds की तैयारी कर ली है। जिसका यूजर्स काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। Nothing Ear (1) के TWS ईयरबड्स  को भी खूब पसंद किया गया था।

Nothing ear 2 Wireless Earbuds जल्द होंगे लॉन्च

इस बेहद शानदार TWS Nothing Ear (2) को 22 मार्च 2023 को मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही इसमें कई शानदार फीचर्स मिलने की पूरी उम्मीद है। इसकी सेल Flipkart  से की जाएगी।Nothing कंपनी की तरफ से एक वीडियो भी ट्विट किया गया है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक कीड़ा शुगर की तरह दिखने वाले  छोटे से सफेद टुकड़े को फेंकता हुआ नजर आ रहा है। इस ईयरबड्स के लुक पर नजर डालें तो इसे सेमी-ट्रांसपेरेंट डिजाइन के साथ बनाया गया है। वहीं, इस ईयरबड्स में सिलिकॉन रबर ईयर टिप्स दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: इन 4 फीचर्स के बिना टीन का डिब्बा है आपका एयर कंडीशनर, खरीदने से पहले जरूर करें चेक

Nothing ear 2 Wireless Earbuds में मिल सकते हैं ये फीचर्स

इस ईयरबडस की खासियत है कि इसे एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC) के साथ मार्केट में पेश किया जाएगा। जिससे यूजर्स आसानी से बिना किसी शोर-शराबे के इसे एंजोए कर सकेंगे। इसके साथ ही इसमें रीयल-टाइम GPS ट्रैकिंग का भी फीचर दिया गया है। अगर ये ईयरबडस कहीं गिर जाते हैं या फिर खो जाते हैं तो इसे बहुत ही आसानी से ढूंढा जा सकता है। इसके साथ ही इसमें लंबी बैटरी दी जा सकती है। 22 मार्च को Nothing ear 2 Wireless Earbuds लॉन्च होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। कंपनी की तरफ से इसके फीचर्स और कीमत को लेकर ज्यादा जानकारी तो नहीं दी गई है। लेकिन लॉन्चिग के दौरान इसकी जानकारी दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: Fake Identity: इस तरह से नहीं खरीद पाएंगे सिम, वॉट्सऐप, टेलीग्राम पर दी फर्जी पहचान तो होगी जेल

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo S60

जून 1, 2026

iPhone 18 Pro

मई 30, 2026

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026