---Advertisement---

दमदार कैमरे और प्रोसेसर से Samsung के सिर का दर्द बन सकता है Nothing Fold (1), इन फीचर्स से मचाएगा तहलका

टेक कंपनी नथिंग ने अपने पहले फोल्डेबल फोन Nothing Fold1 का टीजर ट्विटर की ऑफिशियल आईडी पर जारी कर दिया है। यहां पर इस स्मार्टफोन की डिजाइन को साफ देखा जा सकता है।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: मई 4, 2023 3:30 पूर्वाह्न | Updated: मई 5, 2023 11:28 अपराह्न

Nothing Fold (1)
Follow Us
---Advertisement---

Nothing Fold (1): मशहूर टेक निर्माता कंपनी नथिंग ने अपने पहले फोल्डेबल फोन Nothing Fold1 का टीजर जारी कर दिया है जिसमें इस स्मार्टफोन की डिजाइन को साफ देखा जा सकता है। नथिंग के ऑफिशियल ट्विटर हेंडल पर अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन Nothing Fold (1) का रेंडर सामने आया है जिसमें फोन की डिजाइन रिवील की गई है। कंपनी ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारियां रिवील नहीं की हैं। टेक मार्केट में पहले से ही Samsung, Oppo, Xiaomi, Vivo जैसी बहुत सी कंपनियों के फोल्डेबल फोन उपलब्ध हैं। ऐसे में नथिंग कंपनी भी जल्द ही अपने पहले फोल्डेबल फोन को लॉन्च करने वाली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी अपने इस स्मार्टफोन को इस साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। आइए जानते हैं कैसा हो सकता है ये स्मार्टफोन?

ये भी पढ़ें: Fast Track ने Bluetooth कॉलिंग के साथ लॉन्च की नायाब स्मार्टवॉच, फीचर्स और लुक खरीदने को कर देंगे मजबूर

मिल सकते हैं ये स्पेसिफिकेशन्स

इस स्मार्टफोन के कुछ अनुमानित फीचर्स इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। कहा जा रहा है कि कंपनी अपने इस पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन Nothing Fold (1) में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट और ओक्टा कोर प्रोसेसर दे सकती है। इसमें 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। इसमें 5000 mAh की दमदार बैटरी दी जा सकती है जो 67 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसमें 7.6 इंच की 1812 x 2176 पिक्सल्स की 120 हार्ट्ज का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करने वाली डिस्प्ले दी जा सकती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर काम कर सकता है। अगर इसके कैमरे की बात करें तो बता दें कि इसमें 50MP + 13MP + 10MP का रियर कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल के दो फ्रंट कैमरे दिए जा सकते हैं।

ModelNothing Fold (1)
ChipsetQualcomm Snapdragon 8 Gen 2
Storage12GB RAM and 256GB
Battery5000 mAh, 67 Watt fast charging
Display7.6 Inches, 1812 x 2176 Pixels, Refresh Rate 120 Hz
Rear Camera50MP + 13MP + 10MP
Front Camera32MP + 32MP
ProcessorOcta Core Processor

क्या हो सकती है कीमत?

अगर इसकी कीमत की बात करें तो बता दें  कि इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की अनुमानित कीमत 89999 रुपए है। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है कि इस स्मार्टफोन में क्या फीचर्स दिए जा सकते हैं, इसकी कीमत क्या हो सकती है और इसे कब लॉन्च किया जाएगा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo S60

जून 1, 2026

iPhone 18 Pro

मई 30, 2026

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026

Leave a Comment