---Advertisement---

Nothing Phone 2a स्मार्टफोन भी क्या होगा ट्रांसपेरेंट? आपको खरीदने पर मजबूर कर सकती हैं ये मस्त-मस्त खूबियां

Nothing Phone 2a: नथिंग फोन कंपनी अपने नए अपकमिंग फोन लेकर काफी चर्चा में है। इस फोन में काफी शानदार खासियत दी जा सकती हैं। जानें पूरी जानकारी

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 25, 2023 12:12 अपराह्न

Nothing Phone 2a
Follow Us
---Advertisement---

Nothing Phone 2a: लंदन बेस्ड स्मार्टफोन कंपनी नथिंग अपने ट्रांसपेरेंट फोन्स के लिए मशहूर है। ऐसे में अगर आपको नथिंग फोन के दोनों मॉडल पसंद आए हैं तो आपको इस आर्टिकल से खुशी मिल सकती है। दरअसल नथिंग कंपनी एक बार फिर से अपना जादू चलाने के लिए तैयार है। कंपनी नए मिड रेंज फोन Nothing Phone 2a को लाने की तैयारी कर रही है। इस फोन के लॉन्च से पहले ही इसकी कुछ खास डिटेल सामने आई है। नीचे खबर में जानें क्या है पूरी डिटेल।

Nothing Phone 2a में मिल सकते हैं ये फीचर्स

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस अपकमिंग फोन में काफी एडवांस फीचर्स दिए जाएंगे। खबरों के मुताबिक, नथिंग के इस फोन में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है। ये फोन फुल एचडी रेज्योलूशन के साथ आएगा। साथ ही 120hz की रिफ्रेश रेट मिल सकती है।

बताया जा रहा है कि इस फोन में MediaTek Dimensity 7200 प्रोसेसर दिया जा सकता है। ये फोन एंड्रॉइड 14 ओएस पर काम करेगा। इसमें 4500mah की बैटरी के साथ फास्ट चार्जर आ सकता है। डिवाइस में 8GB रैम के साथ 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है।

Nothing Phone 2a की संभावित खूबियां

फीचर्सNothing Phone 2a की अनुमानित डिटेल
स्क्रीन6.7 इंच
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 7200
बैटरी4500mah
रियर कैमरा50MP+12MP
सेल्फी कैमरा32MP
रिफ्रेश रेट120hz

दावा किया जा रहा है कि इस फोन में डबल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिल सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा आ सकता है। नथिंग कंपनी इस फोन को 27 फरवरी को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2024 (MWC 2024)  में 30 हजार की कीमत पर लॉन्च कर सकती है। हालांकि, अभी तक कंपनी की ओर से कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

OnePlus

जुलाई 16, 2026

OpenAI

जुलाई 15, 2026

Apple iPhone 18 Pro

जुलाई 14, 2026

Motorola Edge 70 Max

जुलाई 13, 2026

Redmi Note 17

जुलाई 13, 2026

iPhone 17

जुलाई 11, 2026