---Advertisement---

Nothing Phone 3: लॉन्च पर नथिंग ने शेयर की बड़ी जानकारी, 5000mAh की बैटरी के साथ सनसनी मचा सकती हैं ये धांसू AI पावर्ड खूबियां

Nothing Phone 3: नथिंग फोन 3 स्मार्टफोन की आधिकारिक लॉन्च डिटेल सामने आ गई है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी के साथ 45W का फास्ट चार्जर आ सकता है। इसके साथ धांसू AI पावर्ड खूबियां मिल सकती हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 20, 2025 5:46 अपराह्न

Nothing Phone 3
Follow Us
---Advertisement---

Nothing Phone 3: नथिंग का पहला ट्रूली फ्लैगशिप स्मार्टफोन जल्द ही दस्तक देगा। जी हां, फोन मेकर नथिंग ने इसके आने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इसके बाद इंटरनेट पर हलचल देखी जा सकती है। काफी नथिंग फैन्स अपकमिंग नथिंग फोन 3 को लेकर उत्सुक हो गए हैं। अगर आप भी नथिंग फोन 3 को लेकर ताजा अपडेट से अवगत होना चाहते हैं, तो इस खबर पर ध्यान दीजिए।

नथिंग फोन 3 में मिल सकते हैं दमदार एआई फीचर्स

लीक रिपोर्ट्स की मानें, तो नथिंग फोन 3 अपने यूनिक स्टाइल और डिजाइन से लोगों को आकर्षित कर सकता है। खबरों के मुताबिक, फोन मेकर आगामी फोन में प्रीमियम मेटरियल, शानदार परफॉर्मेंस, धांसू सॉफ्टवेयर और धांसू फीचर्स जोड़ सकता है। बताया जा रहा है कि नथिंग का अपकमिंग फोन एंड्रॉयड कैटेगरी में तलहका मचा सकता है। इस फोन में कई एआई फीचर्स आने की भी संभावना है। लीक के मुताबिक, इसमें एआई असिस्ट, एआई टेक्स्ट टू इमेज, एआई एडिटर, एआई इरेजर समेत कई खूबियां धूम मचा सकती हैं।

Nothing Phone 3 Specifications

इंटरनेट पर चल रहीं तमाम रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नथिंग फोन 3 में 5000mAh की बैटरी आ सकती है। इसके साथ 45W का वायर्ड फास्ट चार्जर मिलने की उम्मीद है। नथिंग इस फोन में Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट का इस्तेमाल कर सकती है। इसमें एंड्रॉयड 15 ओएस का सपोर्ट आने की भी संभावना है। नथिंग फोन 3 की स्पेसिफिकेशन्स के तहत इसमें 12GB रैम के साथ 512GB की इनबिल्ट स्टोरेज आ सकती है।

स्पेक्सनथिंग फोन 3 की लीक खूबियां
चिपसेटSnapdragon 8 Gen 4
ओएसएंड्रॉयड 15
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
डिस्प्ले6.7 इंच
बैटरी5000mAh
रियर कैमरा50MP+50MP
सेल्फी कैमरा32MP
रिफ्रेश रेट120Hz

Nothing Phone 3 Release Date

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर नथिंग के आधिकारिक अकाउंट के जरिए अपकमिंग नथिंग फोन 3 की लॉन्च डिटेल बताई गई है। नथिंग फोन 3 की रिलीज डेट जुलाई 2025 होगी। फिलहाल कंपनी ने फोन की सटीक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है।

Nothing Phone 3 Price in India

रिपोर्ट्स की मानें, तो नथिंग कंपनी नथिंग फोन 3 को 90000 रुपये में उतार सकती है। हालांकि, नथिंग फोन 3 की इंडिया में कीमत 50000 रुपये से अधिक होने की संभावना है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi Note 17 Pro

जून 27, 2026

Vivo X Fold 6

जून 27, 2026

Apple MacBook Pro

जून 26, 2026

iPhone 18 Pro Max

जून 25, 2026

Nothing Phone 4b

जून 25, 2026

Vivo X500 Pro

जून 24, 2026