---Advertisement---

Nothing Phone 3a Series की लॉन्च कंफर्म, 6.8 इंच की जानदार डिस्प्ले के साथ सेल्फी लवर्स को खूब भाएगा 32MP का सेल्फी कैमरा!

Nothing Phone 3a Series: नथिंग कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अपने नए स्मार्टफोन की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। इसमें 6.8 इंच की जानदार डिस्प्ले मिल सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 30, 2025 6:55 अपराह्न

Nothing Phone 3a Series
Follow Us
---Advertisement---

Nothing Phone 3a Series: स्मार्टफोन में अलग डिजाइन देने वाली कंपनी नथिंग ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Nothing Phone 3 की लॉन्च डेट को आधिकारिक कर दिया है। इसके साथ ही लंबा इंतजार समाप्त हो गया है। नथिंग के इस फोन में स्टाइलिश लुक के साथ-साथ कई सारी हाईटेक खूबियां भी देखने को मिल सकती हैं। नथिंग फोन 3ए सीरीज में बड़ी डिस्प्ले के साथ बढ़िया स्क्रीन एक्सपीरियंस दिया जा सकता है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नथिंग फोन 3फोन में 6.8 इंच की एमोलेड स्क्रीन मिल सकती है।

Nothing Phone 3a Series में गर्दा उड़ा सकता है 32MP का सेल्फी कैमरा

बीते कुछ समय से नथिंग फोन 3ए सीरीज को लेकर अलग-अलग अटकलें लगाई जा रही हैं। नथिंग फोन 3ए सीरीज को लेकर चल रही हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसे काफी यूनिक डिजाइन के साथ उतारा जा सकता है। कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस अपकमिंग फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा फ्रंट कैमरे से फोटोग्राफी करने वालों को खूब पसंद आ सकता है। इसके लिए कैमरे में अल्ट्रा वाइड एंगल मिल सकता है।

Nothing Phone 3 में रियर साइड पर डबल कैमरा आने की संभावना है। नथिंग फोन 3 में 48MP का मेन कैमरा और 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा सेंसर आने की खबरे हैं। कैमरा सेंसर में OIS के साथ ऑटोफोकस की सुविधा मिलने की जानकारी है।

Nothing Phone 3a Series की लॉन्च डेट का खुलासा

अगर आप भी नथिंग फोन 3ए सीरीज फोन के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं तो आपको बता दें कि कंपनी ने इसकी जानकारी साझा कर दी है। Nothing Phone 3 को लेकर कंपनी ने एक्स यानी ट्विटर पर पोस्ट कर बताया है कि इसे 4 मार्च 2025 को दोपहर 3:30 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने वीडियो में नथिंग फोन 3 की एलईडी लाइट्स को भी दिखाया है।

देखें वीडियो-

फीचर्सनथिंग फोन 3ए सीरीज की लीक डिटेल्स
स्क्रीन6.8 इंच
प्रोसेसरSnapdragon 7s Gen 3
बैटरी5000mah
रियर कैमरा48MP+12MP
सेल्फी कैमरा32MP

नथिंग फोन 3ए सीरीज में मिल सकती है 12GB रैम

कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि Nothing Phone 3a Series में दमदार क्षमता वाला Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर मिल सकता है। इसके साथ 12GB रैम और 256GB की स्टोरेज का विकल्प दिया जा सकता है। Nothing Phone 3 को चलाने के लिए 5000mah की बैटरी दी जा सकती है। साथ में 45W का वायर्ड फास्ट चार्जर मिल सकता है। इस फोन को सफेद और ब्लैक रंग में लाने की कई खबरें चल रही हैं। नथिंग फोन 3 की कीमत 30 से 40000 रुपये के आसपास हो सकती है। नथिंग ने फिलहाल इसके फीचर्स और कीमत की कोई सूचना शेयर नहीं की है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi Note 17 Pro

जून 27, 2026

Vivo X Fold 6

जून 27, 2026

Apple MacBook Pro

जून 26, 2026

iPhone 18 Pro Max

जून 25, 2026

Nothing Phone 4b

जून 25, 2026

Vivo X500 Pro

जून 24, 2026