---Advertisement---

Nothing Phone 4a 5G: आखिर क्यों इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है अपकमिंग नथिंग फोन का ‘ग्लिफ बार’? लॉन्च से पहले जान लीजिए बड़ी खासियत

Nothing Phone 4a 5G: नथिंग फोन 4ए 5जी फोन का डिजाइन सबको लुभा रहा है। काफी लोग इसके 'ग्लिफ बार' के बारे में खोज रहे हैं। इसमें कई एडवांस खूबियां आने का अनुमान है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 24, 2026 2:20 अपराह्न

Nothing Phone 4a 5G
Follow Us
---Advertisement---

Nothing Phone 4a 5G: बस कुछ दिनों का इंतजार, फिर आपका फेवरेट ट्रांसपैरेट फोन नए कलेवल और एडवांस फीचर्स के साथ एंट्री मारेगा। जी हां, नथिंग फोन 4ए 5जी मोबाइल आधिकारिक तौर पर जल्द ही लॉन्च होगा। मगर इससे पहले ही यह आगामी फोन इंटरनेट पर अपना जलवा बिखेर रहा है। ऐसे में यह फोन आखिर क्यों इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है? तो इसके पीछे की वजह साफ है कि लोग इसके यूनिक डिजाइन को खोज रहे है और ‘ग्लिफ बार’ को लेकर जानना चाहते हैं।

क्यों खास है Nothing Phone 4a 5G का ‘ग्लिफ बार’

फोन निर्माता के मुताबिक, नथिंग फोन 4ए 5जी मोबाइल में ग्लिफ बार दिया गया है, जिसमें 9 अलग-अलग कंट्रोल किए जा सकने वाले मिनी एलईडी, पिछली (a) सीरीज से 40% अधिक चमकदार। अधिक नेचुरल, न्यूट्रल, ब्लीड-फ्री चमक के लिए पेटेंटेड टेक मिलेगा। हालांकि, कंपनी ने फोन के कैमरे के चारों ओर ग्लिफ एलईडी नहीं दी है। ऐसा लगता है कि उन्हें कैमरे के नीचे कर दिया गया है। दाईं ओर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर को थोड़ा ऊपर की ओर कर दिया गया है। साथ ही ‘एसेंशियल की’ बाईं ओर मौजूद है। सोशल मीडिया पर इस तरह के डिजाइन को लेकर काफी दिलचस्प बताया जा रहा है।

नथिंग फोन 4ए 5जी में मिल सकते हैं ये आलीशान फीचर्स

उधर, अपकमिंग फोन नथिंग फोन 4ए 5जी फोन में एडवांस स्नैपड्रैगन चिपसेट को शामिल किया जाएगा। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसमें स्नैपड्रैगन 7एस जनरेशन 4 प्रोसेसर को जोड़ा जा सकता है। साथ ही एंड्रॉयड 16 ऑउट ऑफ दी बॉक्स ओएस का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। कंपनी इसमें दमदार कूलिंग वेपर चैंबर सिस्टम को रख सकता है, जिससे फोन में धाकड़ गेमिंग क्षमता आ सकती है। इसमें 6000mAh की बैटरी के साथ 80W का वायर्ड चार्जर आने का अनुमान है।

लीक प्राइस और लॉन्च डेट

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि आगामी फोन नथिंग फोन 4ए 5जी का दाम 30 से 35000 रुपये के करीब रखा जा सकता है। कंपनी इसे 5 मार्च 2026 को शाम 4 बजे भारत में लॉन्च करेगी।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 24, 2026

ChatGPT

फ़रवरी 24, 2026

iQOO 15R 5G

फ़रवरी 24, 2026

Artificial Intelligence

फ़रवरी 24, 2026

Poco M8 5G

फ़रवरी 24, 2026

Artificial Intelligence

फ़रवरी 24, 2026