---Advertisement---

अब सस्ते में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स! जल्द आ रहा है Realme Narzo N53 स्मार्टफोन, 50MP का कैमरा जीत लेगा दिल

Realme Narzo N53: लोकप्रिय स्मार्टफोन कंपनी रिलयमी अपने फोन्स में काफी शानदार फीचर्स देने के लिए मशहूर है। रियलमी के पिछले फोन रियलमी 10 सीरीज में काफी धांसू फीचर्स दिए गए थे। कंपनी ने फोन के लुक पर काफी काम किया था। ऐसे में अब रियलमी अपने नए फोन को लॉन्च करने की तैयारी कर ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 15, 2023 1:56 अपराह्न

Realme Narzo N53
Follow Us
---Advertisement---

Realme Narzo N53: लोकप्रिय स्मार्टफोन कंपनी रिलयमी अपने फोन्स में काफी शानदार फीचर्स देने के लिए मशहूर है। रियलमी के पिछले फोन रियलमी 10 सीरीज में काफी धांसू फीचर्स दिए गए थे। कंपनी ने फोन के लुक पर काफी काम किया था। ऐसे में अब रियलमी अपने नए फोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। आपको बता दें कि Realme Narzo N53 एक बजट स्मार्टफोन होने की संभावना है। इस फोन के लॉन्च होने से पहले ही इसकी खूबियां काफी वाह-वाही बटोर रही हैं। जानिए क्या हैं इसकी खासियतें।

Realme Narzo N53 की खास जानकारी

Realme Narzo N53 स्मार्टफोन को पहली बार देखने पर पता चलता है कि इसे अब तक का सबसे पतले फोन के तौर पर पेश किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इस फोन में MediaTek Helio G80 चिपसेट दी जा सकती है। खबरों की मानें तो इसे 6gb रैम और 128gb स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। पावर के लिए इसमें 5000mah की बड़ी बैटरी और 33W का फास्ट चार्जर दिया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: मई में टेक मार्केट दहलाने आ रहे Pixel Fold से लेकर OnePlus सहित ये तमाम धाकड़ फोन, फीचर्स और लुक से हो जाएगा इश्क

Realme Narzo N53 के संभावित फीचर्स

इसके अलावा इसमें 6.72 इंच की बड़ी स्क्रीन दी जा सकती है। ips डिस्प्ले के साथ आने वाली इस स्क्रीन के साथ 90hz का रिफ्रेश रेट मिल सकता है। ये फोन एंड्रॉइड 13 ओएस सपोर्ट पर काम करेगा। इसके बैक पैनल में ट्रिपल कैमरा दिया जा सकता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा और 2MP का दूसरा कैमरा हो सकता है। इसके साथ एक डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 8MP का कैमरा दिया जा सकता है। फोन में एक साइड माउटेंड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।

मॉडलRealme Narzo N53
प्रोसेसरMediaTek Helio G80
रैम6gb
स्टोरेज128gb
स्क्रीन6.72 इंच
बैटरी5000mah
रियर कैमरा50MP
फ्रंट कैमरा8MP

रियलमी के इस फोन को 18 मई 2023 को लॉन्च किया जा सकता है। आपको बता दें कि स्मार्टफोन की कीमत और इसके फीचर्स की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़े: अब नहीं लगाने होंगे डीलरशिप के चक्कर, Flipkart पर लिस्ट हुआ Hero Vida V1 Pro Electric Scooter

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 26, 2026

Vivo S60

मई 25, 2026