---Advertisement---

Microsoft को पछाड़ Nvidia ने दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी का हासिल किया खिताब, जानें इसके पीछे की वजह

Nvidia: एआई चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया ने दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी बने माइक्रोसॉफ्ट को भी पिछे छोड़ दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 19, 2024 3:10 अपराह्न

Nvidia
Follow Us
---Advertisement---

Nvidia: एआई चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया माइक्रोसॉफ्ट को पछाड़ दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी बन गई है। कुछ दिन पहले ही एनवीडिया एप्पल कंपनी को पीछे छोड़ दूसरा स्थान हासिल किया था। महज कुछ दिनों में ही एनवीडिया ने दुनिया की सबसे वैल्यूएबल का खिताब अपने नाम कर लिया है। कई विशेषज्ञों का मानना है कि एनवीडिया की तेज गति से बढ़ने का कारण इसके एआई अनुकूलित चिप्स की मांग हो सकती है। गौरतलब है कि उन्नत एआई सॉफ्टवेयर और उत्पादों के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। आईए समझते है इसके पीछे के कुछ महत्वपूर्ण कारण

एनवीडिया दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी

गौरतलब है कि इससे पहले एनवीडिया ने एप्पल कंपनी को पछाड़ दुनिया की दूसरी सबसे वैल्यूएबल का खिताब अपने नाम किया था। वहीं अब एनवीडिया ने माइक्रोसॉफ्ट कंपनी को पीछे छोड़ दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी बन गई है। इसी मंगलवार को एनवीडिया के शेयरों में 3.5% की बढ़ोतरी हुई, जिससे इसकी बाजार कीमत आश्चर्यजनक रूप से $3.34 ट्रिलियन हो गई है। मालूम हो कि एनवीडिया अमेरिका की कंपनी है। एनवीडिया आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस (AI) बेस्ड सेमीकंडक्टर और GPU (Graphic Processing Unit) बनाती है। गौरतलब है कि इसका इस्तेमाल कंप्यूटर चिप से लेकर लैपटॉप, स्मार्टफोन, इलेक्ट्रिक व्हीकल जैसी चीजों में किया जाता है।

इन कारणों से एनवीडिया बनी सबसे वैल्यूएबल कंपनी

हाल ही के दिनों में एआई चिप की डिमांड में तेजी आई है। गौरतलब है कि इसका सबसे बड़ा फायदा एनवीडिया को हुआ है। जानकारी के मुताबिक एआई चिप बिक्री में एनवीडिया की 70 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। एनवीडिया के संस्थापक और सीआईओ जेंसन हुआंग ने हाल ही में कहा था कि एनवीडिया साल 2026 में अपना सबसे एडवांस्ड एआई चिप प्लेटफार्म Rubin को लॉन्च करेगी। विश्लेषकों का अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष के लिए कंपनी का राजस्व दोगुना होकर $120 बिलियन हो जाएगा, वित्त वर्ष 2026 में अतिरिक्त 33% वृद्धि की उम्मीद है। एनवीडिया की सफलता तकनीकी उद्योग को नया आकार देने वाले व्यापक एआई-संचालित उत्साह का प्रतीक माना जा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 29, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026

Nepal Flood

अगस्त 29, 2026

H1N1

अगस्त 29, 2026

CNG Price Hike

अगस्त 29, 2026

Mohan Bhagwat

अगस्त 29, 2026