---Advertisement---

इन मामलों में OnePlus 11 से दो कदम आगे निकलेगा OnePlus 11 Jupiter Rock Edition स्मार्टफोन! लुक दीवाना बना देगा

OnePlus 29 मार्च को अपना OnePlus 11 Jupiter Rock Edition वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है और इसके कॉस्मेटिक व बिल्ड मटेरियल में बदलाव किया जाएगा।

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: मार्च 28, 2023 2:37 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

OnePlus 11 Jupiter Rock Edition: टेक कंपनी OnePlus आने वाली 29 मार्च को दोपहर 1:30 बजे अपना OnePlus 11 Jupiter Rock edition (वनप्लस 11 जुपिटर रॉक एडिशन) वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। इस फोन का सभी स्पेसिफिकेशन OnePlus 11 की तरह ही हो सकते हैं, लेकिन इसके कॉस्मेटिक और कलर में बदलाव कर इसे लॉन्च किया जाएगा। इस फोन का बिल्ड मटीरियल भी नया होगा और यह एक लिमिटेड एडिशन वाला स्मार्टफोन हो सकता है। इस फोन के लॉन्च को लेकर कंपनी ने इसकी जानकारी भी दे दी है। तो आइए जानते हैं कि क्या कुछ खास होने वाला है OnePlus 11 Jupiter Rock edition स्मार्टफोन में।

ये भी पढ़ें: फीचर्स से नहीं बल्कि सिम से खलबली मचाएगी iPhone 15 Series! देखते ही कहेंग-OMG

OnePlus 11 Jupiter Rock Edition

कुछ समय पहले इस फोन की लाइव इमेज लीक हुई थी जिसमें इस स्मार्टफोन की बैक को क्रीम कलर में दिखाया गया था। वनप्‍लस कंपनी का कहना है कि “OnePlus 11 Jupiter Rock edition मौजूदा OnePlus 11 से बिल्कुल अलग होगा।” उन्होंने आगे कहा कि “ये फोन निश्चित समय के लिए ही लॉन्‍च किया जाएगा।” बता दें कि इस फोन को नए बिल्ड मटेरियल के साथ लॉन्च किया जाएगा और यह नए क्रीम कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा।

OnePlus 11 की टेक्निकल स्पेसिफिकेशन

OnePlus 11 में QHD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ डॉल्बी विजन सपोर्ट करने वाली E4 AMOLED LTPO 3.0 डिस्प्ले दी गई है। इसमें Snapdragon 8 gen 2 चिपसेट दिया गया है। फोटो और वीडियोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी, 48MP अल्ट्रावाइड और 32MP के 2x टेलीफोटो कैमरे वाला ट्रिपल कैम सेटअप दिया गया है के साथ में सेल्फी के लिए एक 16MP का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है और इसे चार्ज करने के लिए 100W का चार्जिंग सपोर्ट भी इसमें दिया गया है।

ये भी पढ़ें: एक बार चार्ज करने पर 2 महीने तक चलती है इस फोन की बैटरी! मिलते हैं ये खास फीचर्स

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026