---Advertisement---

OnePlus 13: वनप्लस 13 में मिल सकता है दमदार प्रोसेसर और 7000mah की बैटरी, क्या इस दिन देगा दस्तक?

OnePlus 13: चाइनीज फोन कंपनी वनप्लस अपनी नई फोन सीरीज को लेकर काफी चर्चा बटोर रही है। इसी बीच इसकी कुछ खास जानकारी सामने आई है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 17, 2024 5:42 अपराह्न | Updated: दिसम्बर 17, 2024 11:00 अपराह्न

OnePlus 13
Follow Us
---Advertisement---

OnePlus 13: क्या आप वनप्लस के स्मार्टफोन पसंद करते हैं, अगर हां तो आपके लिए एक कमाल की जानकारी है। इन दिनों वनप्लस की अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज वनप्लस 13 (OnePlus 13) चर्चा में बनी हुई है। जी हां, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फोन को लेकर कुछ खास जानकारी सामने आई है। वनप्लस 13 को किस दिन मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है, इसकी डिटेल का खुलासा हुआ है। नीचे आर्टिकल में जानिए इससे जुड़ी लेटेस्ट खबर।

OnePlus 13 की लीक डिटेल्स

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर OnePlus Club नाम के अकाउंट ने दावा किया है कि वनप्लस 13 सीरीज को 7 जनवरी 2025 को वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया जाएगा। पोस्ट में लॉन्च इवेंट की टाइमिंग की जानकारी भी साझा की गई है। OnePlus Club के मुताबिक, वनप्लस का इवेंट भारत में रात 9 बजे आयोजित होगा।

देखें पोस्ट-

OnePlus 13 की संभावित खूबियां

  • अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13 में शानदार डिजाइन के साथ कई एडवांस फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
  • वनप्लस 13 फोन को 3 रंगों में लाया जा सकता है। इसमें मिडनाइट ओशन, ब्लैक एक्लिप्स और आर्कटिक डाउन के विकल्प मिल सकते हैं।
  • अपकमिंग फोन वनप्लस 13 में IP68 और IP69 की रेटिंग मिलने की संभावना है। इस तरह से यह फोन वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस सुविधा के साथ आ सकता है।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिप दी जा सकती है। इसमें 24GB रैम का सपोर्ट मिलने की जानकारी है।
  • फोन में एंड्रॉयड 15 ओएस के साथ Oxygen OS 15 का भी सपोर्ट दिया जाएगा। डिवाइस में 6.82 इंच की एमोलेड डिस्प्ले आने की उम्मीद है।
  • खबरों में दावा किया जा रहा है कि फोन में 7000mah की बैटरी के साथ 100W का वायर्ड फास्ट चार्जर दिया जा सकता है।
  • वनप्लस 13 में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने का दावा किया जा रहा है। इसमें 50MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50MP का टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। साथ ही 32MP का सेल्फी कैमरा मिलने की खबरें हैं।

वनप्लस 13 कब होगा लॉन्च?

अभी तक वनप्लस की तरफ से इस अपकमिंग फोन सीरीज वनप्लस 13 को लेकर कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई है। ऐसे में इसकी आधिकारिक सूचना के लिए फिलहाल इंतजार करना होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026