---Advertisement---

OnePlus 15 Vs iQOO 15 5G: कीमत, प्रोसेसर, कैमरा और ऑपरेटिंग सिस्टम एक जैसा होने के बाद भी दोनों में बड़ा फर्क, जानें परफेक्शन में कौन निकला आगे?

आईक्यू 15 और वनप्लस 15 फोन की कीमत और फीचर्स लगभग एक जैसे हैं, लेकिन फिर भी इनमें बड़े अंतर हैं। अगर आप इनमें से कोई भी प्रीमियम फोन खरीदना चाहते हैं तो इनके अंतर को जरुर जान लीजिए।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: नवम्बर 29, 2025 2:40 अपराह्न

OnePlus 15 Vs iQOO 15 5G
Follow Us
---Advertisement---

OnePlus 15 Vs iQOO 15 5G: मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर भारत में सबसे पावरफुल प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ लॉन्च हुए वनप्लस 15 और आईक्यू 15 फोन चर्चा का विषय बने हुए हैं। ये दोनों ही स्मार्टफोन 72999 रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुए हैं। दोनों में लगभग एक जैसे फीचर्स है, लेकिन फिर भी बड़ा फर्क है। अगर आप इनमें से कोई भी प्रीमियम एआई से लैस स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो इनके छोटे मगर बड़े फर्क को जान लीजिए। इससे आपको फायदा मिल सकता है।

OnePlus 15 Vs iQOO 15 5G के फीचर्स

फीचरवनप्लस 15 आईक्यू 15
प्रोसेसरSnapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस है।Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस है।
डिस्प्ले6.78-inch की QHD+ AMOLED पैनल से लैस डिस्प्ले मिलती है। गेमिंग के लिए Motion Cues और Eye Comfort modes मिलते हैं। 1,800 निट्स पीक ब्राइटनेस से लैस है। इसकी स्क्रीन सन डिस्प्ले वाली है।6.85 इंच की Samsung M14 8T LTPO AMOLED पैनल वाली डिस्प्ले दी गई है। ये एंटी-रिफ्लेक्टिव फिल्म और वेट फिंगर कंट्रोल से लैस है। इसमें 6,000 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है।
गेमिंग फीचर3D Vapour Chamber (5731 sq mm) गेमिंग के दौरान फोन को गर्म होने से बचाता है।8K VC Cooling फोन को गर्म होने से बचाती है।
कैमरा50MP Sony IMX906 मैन कैमरा (OIS) के साथ मिलता है। 50MP Samsung JN5 Telephoto कैमरे का सथा 3.5x optical जूम और 7x optical quality जूम दिया गया है।
50MP OV50D का अल्ट्रा वाइड कैमरे से लैस है। 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। ये 4K 60fps पर वीडियो को रिकॉर्ड करती है। इसमें प्रोफेशनल फोटोग्राफी के लिए
DetailMax Image Engine दिया गया है।
50MP Sony IMX921 OIS मैन कैमरे से लैस है। 50MP Periscope IMX882 कैमरा 3x optical जूम के साथ आता है। वहीं,
3.7x lossless और 10x डिजिटल जूम मिलता है।50MP अल्ट्रा वाइड कैमरे के साथ
32MP का फ्रंट कैमरा और 4K 60fps की क्वालिटी पर वीडियो को रिकॉर्ड करता है।
बैटरी/चार्जर7,300mAh Silicon-Carbon बैटरी के साथ 120W SuperVOOC वायर्ड चार्जर और
50W AirVOOC वायरलेस चार्जर मिलता है
7000mAh Silicon-Carbon बैटरी के साथ 100W का वायर्ड चार्जर और 40W वायरलेस चार्जर दिया गया है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16 के OxygenOS 16 पर ऑपरेट करता है।Android 16 के OriginOS 6 ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस है।
सेफ्टी रेटिंगधूल, पानी से बचने के लि ए IP66 , IP68 , IP69 और IP69K की सेफ्टी रेटिंग दीगई है।पानी और धूल से बचाने के लिए IP68 और IP69 की रेटिंग दी गई है।

आईक्यू 15 vs वनप्लस 15 में छोटे मगर बड़े फर्क

आईक्यू 15 और वनप्लस 15 के फीचर्स लगभग एक जैसे हैं , लेकिन गेमिंग और फोटोग्राफी में जो परफॉर्मेंस आईक्यू 15 देगा वो वनप्लस 15 में आप मिस कर सकते हैं। वनप्लस 15 की सबसे बड़ी खूबी इसकी सुपरफास्ट बैटरी और चार्जर है। ये आईक्यू से ज्यादा अच्छा वॉटरफ्रूफ फोन है। इसके साथ ही सॉफ्टेवेयर भी काफी स्मूथनेस के साथ रन करता है। इसमें आईक्यू 15 से एडवांस एआई दिया गया है।

आईक्यू 15 की कीमत और स्टोरेज वेरियंट

12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरियंट 72,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। वहीं,
16GB की रैम और 512GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 79,999 रुपये रखी गई है।


वनप्लस 15 कीमत और स्टोरेज वेरियंट

12GB की रैम और 256GB स्टोरेज वेरियंट के लिए 72,999 रुपये चुकाने होंगे। वहीं,
16GB रैम और 512GB स्टोरेज की कीमत 79,999 रुपये रखी गई है।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iQOO 15R

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Apple iPhone 17e

फ़रवरी 28, 2026

ChatGPT

फ़रवरी 28, 2026

Vivo Y21 5G

फ़रवरी 28, 2026

Sridhar Vembu

फ़रवरी 28, 2026