---Advertisement---

OnePlus 15s: भारी गेमिंग और प्रोफेशनल शूट के लिए हो जाइए तैयार, Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और 7500mAh बैटरी खींच रही ध्यान!

OnePlus 15s: वनप्लस बहुत जल्द बेहद खास स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। इसमें पावरफुल प्रोसेसर और दमदार कैमरा मिलने की बहुत उम्मीद है। अगर आप किसी फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इसके बारे में जान लीजिए।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: फ़रवरी 23, 2026 6:18 अपराह्न

OnePlus 15s
Follow Us
---Advertisement---

OnePlus 15s:  वनप्लस भारत में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन लॉन्च करता है। किफायती कीमत में मिल रहे प्रीमियम फीचर्स यूजर्स को खूब पसंद आते हैं। अपने इन्हीं चाहने वालों के लिए कंपनी वनप्लस 15एस फोन लाने जा रही है। अभी तक इसके फीचर्स , कीमत औ़र लॉन्च डेट को लेकर कंपनी ने कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन इसके लीक फीचर्स यूजर्स को काफी एक्साइटेड कर रहे हैं। कंपनी इसे गेमर्स और फोटोग्राफर्स की खास पसंद को देखते हुए लॉन्च कर सकती है।

OnePlus 15s फोन का प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

वनप्लस का ये एक बेहद पावरफुल कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन बताया जा रहा है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 का प्रोसेसर मिल सकता है। ये हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए जाना जाता है। इसमें गेमिंग के लिए अलग से Adreno 8-सीरीज GPU मिल सकता है। इससे फोन को अल्ट्रा-स्मूथ गेमिंग का एक्सपीरियंस मिलेगा। फोन को गर्म होने से बचाने के लिए Cryo-Velocity 3D Vapor Chamber की प्रोटेक्शन मिल सकती है। इसमे OxygenOS 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम AI ऑप्टिमाइजेशन के साथ मिल सकता है।

वनप्लस 15एस की बैटरी और पावर

वनप्लस 15एस में कंपनी 7500mAh की बड़ी बैटरी और 120W का सुपरफास्ट चार्जर दे सकती है। फोन 50 मिनट में फुल चार्ज हो सकता है। इसके साथ ही इसमें रिवर्स चार्जिंग मिल सकती है। ये बैटरी 3 दिन तक चल सकती है।

वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन का कैसा हो सकता है कैमरा?

वनप्लस फोटोग्राफी के लिए खास तरह का ट्रिपल कैमरा सेटअप दे सकता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा मिल सकता है। दूर की चीजों को कैप्चर करने के लिए ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन मिल सकता है। कंपनी 50MP का टेलीफोटो लेंस के साथ 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम और 50x तक डिजिटल ज़ूम दे सकती है। वहीं, 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर के साथ 32MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। इस कैमरे से 4K @ 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

वनप्लस 15एस की लीक डिस्प्ले और सेफ्टी फीचर्स

डिस्प्ले- 6.31-इंच या 6.32-इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले मिल सकती है।

सेफ्टी- फोन को पानी और धूल से बचाने के लिए IP68/IP69 की रेटिंग मेटल मिडिल फ्रेम के साथ मिल सकती है।फोन की सुरक्षा के लिए अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है।

रैम/स्टोरेज-12GB/16GB की रैम के साथ 512GB/ 1TB तक की स्टोरेज मिल सकती है।

वनप्लस 15एस की लीक कीमत  और संभावित लॉन्च डेट

वनप्लस 15एस फोन की कीमत को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी तो सामने नहीं आ सकी है। लेकिन कंपनी इसे 60000 के आस-पास की कीमत में मार्च तक लॉन्च कर सकती है।

 

 

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iQOO 15R 5G

फ़रवरी 23, 2026

AI Scams

फ़रवरी 23, 2026

Google Free AI Courses

फ़रवरी 23, 2026

Top 10 Careers in Artificial Intelligence

फ़रवरी 23, 2026

Vivo V60

फ़रवरी 23, 2026

ChatGPT

फ़रवरी 22, 2026