---Advertisement---

बाजार में धमाल मचाने आ रहे हैं OnePlus Nord CE 3 Lite 5G स्मार्टफोन और Nord Buds 2, मिलेंगे सुपर फीचर्स!

OnePlus: टेक मार्केट में वनप्लस अपना एक नया स्मार्टफोन और Nord Buds 2 को पेश कर सकता है। जानिए क्या है इनके फीचर्स।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 3, 2023 4:47 अपराह्न

OnePlus
Follow Us
---Advertisement---

OnePlus: भारत में वनप्लस ने अपना काफी बड़ा पोर्टफोलियो बना लिया है। वनप्लस (OnePlus) स्मार्टफोन से लेकर स्मार्टटीवी तक की मार्केट में छाया हुआ है। ऐसे में अगर आप भी वनप्लस के प्रोडक्ट को पसंद करते हैं तो आपको खुश होने की जरूरत है। दरअसल, चाइनीज कंपनी अपना नया स्मार्टफोन मंगलवार को पेश करने जा रही है।

OnePlus के दो प्रोडक्ट मचाएंगे धमाल

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G स्मार्टफोन के साथ ही Nord Buds 2 भी लॉन्च किए जा सकते हैं। अगर आप इसके लॉन्चिंग इवेंट को लेकर उत्साहित हैं तो आप आसानी से घर पर बैठकर वनप्लस के आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। लॉन्च से पहले ही वनप्लस के इन दोनों ही प्रोडक्ट की कुछ जानकारी सामने आई है। जानिए क्या है पूरी जानकारी।

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G

स्मार्टफोन के बाजार में तहलक मचाने के लिए OnePlus का ये शानदार स्मार्टफोन आ रहा है। लीक हुई जानकारी के मुताबिक, इस फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन दी जा सकती है। इसमें क्वालाकॉम स्नैपड्रैगन 695 का प्रोसेसर दिया जा सकता है। ये फोन 120hz की रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। इस फोन में पावर के लिए 5000mah की बैटरी और 67W का फास्ट चार्जर दिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इस फोन की कीमत 21000 रुपये के करीब हो सकती है।

OnePlus Nord Buds 2

भारतीय बाजार में अपनी छाप छोड़ने के लिए OnePlus Nord Buds 2 मंगलवार को पेश हो सकता है। इसमें सिंगल चार्ज पर 36 घंटे का प्लेटाइम दिया जा सकता है। इसमें डबल ड्राइवर का फीचर दिया जा सकता है। कंपनी इसमें पहले से बेहतर ऑडियो और बेस एक्सपीरियंस दे सकती है। साथ ही ANC तकनीक के साथ IP55 की रेटिंग मिल सकती है। इससे ये मिट्टी और पानी से बचाएगा। इसकी कीमत 10 हजार से कम हो सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026