---Advertisement---

नए OxygenOS अपडेट के साथ पहले से ज्यादा पावरफुल हुआ OnePlus Nord CE 3 Lite स्मार्टफोन, कैमरा और कनेक्टिविटी में होगा बड़ा चेंज

OnePlus Nord CE 3 Lite: चाइना की मशहूर स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस अपने प्रीमियम हैंडसेट के लिए काफी लोकप्रिय है। वनप्लस ने हाल ही में एक धांसू फोन लॉन्च किया था, हम वनप्लस नॉर्ड सीई3 लाइट (OnePlus Nord CE 3 Lite) की बात कर रहे हैं। अगर आपके पास भी ये फोन है तो आपको ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 23, 2023 2:15 अपराह्न

OnePlus Nord CE 3 Lite
Follow Us
---Advertisement---

OnePlus Nord CE 3 Lite: चाइना की मशहूर स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस अपने प्रीमियम हैंडसेट के लिए काफी लोकप्रिय है। वनप्लस ने हाल ही में एक धांसू फोन लॉन्च किया था, हम वनप्लस नॉर्ड सीई3 लाइट (OnePlus Nord CE 3 Lite) की बात कर रहे हैं। अगर आपके पास भी ये फोन है तो आपको खुश हो जाना चाहिए। दरअसल वनप्लस ने इस फोन के यूजर्स को एक बड़ी सौगात दी है। आपको बता दें कि कंपनी ने इस फोन में OxygenOS 13.1.0.520 अपडेट दिया था। इसके बाद अब इस डिवाइस को एक और अपडेट 13.1.0.600 दिया है। इस अपडेट के आने के बाद दावा किया जा रहा है कि फोन पहले से काफी बेहतर परफॉर्म करेगा। जानिए क्या है इसकी फुल डिटेल।

OnePlus Nord CE 3 Lite को मिला नया अपडेट

वनप्लस ने इस डिवाइस में OxygenOS 13.1.0.600 के तौर पर 1.39GB का बड़ा अपडेट दिया है। इस अपडेट को लेकर कहा जा रहा है कि फोन में इसे अपडेट करने के बाद क्षमता पहले से काफी अधिक सुधर जाएगी। साथ ही इसके कैमरा और कनेक्टिविटी भी अच्छी हो जाएगी।

OnePlus Nord CE 3 Lite होगा पहले से बेहतर

खबरों के मुताबिक, नए अपडेट के बाद फोन के नेटवर्क पहले से बेहतर हो जाएंगे। साथ ही कंपनी ने इसमें सुरक्षा पेच भी दिया है, इस वजह से फोन पहले से अधिक सुरक्षित हो जाएगा। इस नए अपडेट को लेकर कंपनी ने कहा है कि इस धीरे-धीरे सभी फोन्स में रोल आउट कर दिया जाएगा। हालांकि, इस नए अपडेट को पहुंचने में थोड़ा वक्त लग सकता है।

फीचर्सOnePlus Nord CE 3 Lite
ProcessorQualcomm Snapdragon 782G
Display6.71 inches (17.07 cm)
Battery5000 mAh
Rear Camera108 MP + 2 MP + 2 MP
Front Camera16 MP

OnePlus Nord CE 3 Lite की खूबियां

वनप्लस नॉर्ड सीई3 लाइट को पेस्टल लाइम और क्रोमैटिक ग्रे कलर विकल्प में खरीद सकते हैं। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 782G प्रोसेसर दिया गया है और ये एंड्रॉइड 13 ओएस पर काम करता है। इसमें 6.71 इंच की स्क्रीन दी गई है। साथ ही 120hz की रिफ्रेश रेट 680 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है।

इस फोन में 5000mah की बैटरी के साथ 33वाट का फास्ट चार्जर दिया जाता है। इसमें 108MP का रियर मेन कैमरा और ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसके फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके 8GB रैम और 128GB वाले वेरिएंट की कीमत 19999 रुपये है। वहीं, 8GB रैम 256GB वाले वेरिएंट की कीमत 21999 रुपये है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iQOO 15R

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Apple iPhone 17e

फ़रवरी 28, 2026

ChatGPT

फ़रवरी 28, 2026

Vivo Y21 5G

फ़रवरी 28, 2026

Sridhar Vembu

फ़रवरी 28, 2026