---Advertisement---

OnePlus Nord CE 5: प्राइस और लॉन्च डेट हुई लीक, क्या मिलेगी अब तक की सबसे एडवांस चिपसेट? बड़ी बैटरी आते ही बना सकती है दीवाना

OnePlus Nord CE 5: वनप्लस अपनी फेमस नॉर्ड स्मार्टफोन सीरीज में नया फोन लाने की तैयारी कर रही है। वनप्लस नॉर्ड सीई 5 की प्राइस और लॉन्च डेट लीक हो गई है। इसमें सबसे एडवांस चिपसेट के साथ बड़ी बैटरी दी जा सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 12, 2025 12:51 अपराह्न

OnePlus Nord CE 5
Follow Us
---Advertisement---

OnePlus Nord CE 5: वनप्लस का हालिया वनप्लस 13एस कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन अभी भी लोगों के सिर चढ़कर अपना जलवा बिखेर रहा है। वनप्लस 13एस फोन की आज से पहली सेल शुरू हो गई है। इसी बीच इंटरनेट पर कंपनी के अन्य फोन ने जोरदार दस्तक दे दी है। जी हां, हम बात कर रहे हैं वनप्लस नॉर्ड सीई 5 स्मार्टफोन की। इस अपकमिंग फोन की कीमत और लॉन्च डेट लीक हो गई है। इतना ही नहीं, इसके कई धाकड़ फीचर्स भी लीक में सामने आए हैं। यही वजह है कि इस फोन की इंटरनेट पर खूब चर्चा हो रही है।

वनप्लस नॉर्ड सीई 5 में मिल सकती है सबसे एडवांस चिपसेट

अभी तक सामने आई कई लीक रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आगामी OnePlus Nord CE 5 स्मार्टफोन एडवांस चिपसेट के साथ ग्रैंड एंट्री मारेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन मेकर वनप्लस के इस फोन में MediaTek Dimensity 9400e प्रोसेसर आने की संभावना है। यह चिपसेट मीडियाटेक का सबसे हाईटेक प्रोसेसर है। इसमें एआई पावर्ड खूबियां आने की भी उम्मीद जताई जा रही है। खबरों की मानें, तो यह प्रोसेसर पावर एफिशियंसी टेक्नोलॉजी से लैस हो सकता है। इसके साथ ही इसमें शानदार वाईफाई कनेक्शन देखने को मिल सकता है।

वनप्लस नॉर्ड सीई 5 में धूम मचाएगी बड़ी बैटरी

कई लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग OnePlus Nord CE 5 फोन में बड़ी बैटरी आने की अटकलें लगाई जा रही हैं। माना जा रहा है कि यह फोन 7000mAh की बैटरी के साथ धूम मचा सकता है। इसके साथ 100W का अल्ट्रा फास्ट चार्जर मिनटों में ही बैटरी चार्ज कर देगा। इसमें 6.74 इंच की डिस्प्ले के साथ 120Hz की रिफ्रेश रेट आने की चर्चा चल रही है।

स्पेक्सवनप्लस नॉर्ड सीई 5 की लीक डिटेल्स
चिपसेटMediaTek Dimensity 9400e
ओएसएंड्रॉयड 15
रिफ्रेश रेट120Hz
रैम-स्टोरेज16GB-512GB
डिस्प्ले6.74 इंच
बैटरी7000mAh
बैक कैमरा50MP+50MP
फ्रंट कैमरा32MP

OnePlus Nord CE 5 Price in India

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, वनप्लस का अपकमिंग फोन मिडरेंज श्रेणी में तहलका मचा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वनप्लस नॉर्ड सीई 5 की इंडिया में कीमत 35000 रुपये के करीब रह सकती है।

OnePlus Nord CE 5 Launch Date in India

फोन मेकर ने अभी तक वनप्लस नॉर्ड सीई 5 फोन को लेकर कुछ भी आधिकारिक नहीं किया है। मगर कई लीक रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वनप्लस नॉर्ड सीई 5 की इंडिया में लॉन्च डेट 8 जुलाई 2025 हो सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026