---Advertisement---

Oppo F33 Pro 5G: सेल्फी लवर्स की आएगी मौज, आते ही धूम मचाएगा 50एमपी अल्ट्रा-वाइड सेल्फी कैमरा; क्या किफाएती दाम में लेगा एंट्री?

Oppo F33 Pro 5G: ओप्पो एफ33 प्रो 5जी फोन 15 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा। इसमें दमदार सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा। इससे यूजर्स की बड़ी समस्या हल हो सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 11, 2026 3:05 अपराह्न

Oppo F33 Pro 5G
Follow Us
---Advertisement---

Oppo F33 Pro 5G: अगले कुछ दिनों ओप्पो कंपनी का एक स्मार्टफोन लॉन्च होने वाला है, जो कि सेल्फी प्रेमियों की बरसों पुरानी समस्या को दूर कर देगा। जी हां, फोन निर्माता ने दावा किया है कि अपकमिंग फोन ओप्पो एफ33 प्रो 5जी में कमाल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। ऐसे में यह जानकारी सामने आते ही इंटरनेट पर भूचाल आ गया। अगर आप नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं और फोन में सेल्फी कैमरा बढ़िया चाहते हैं, तो कुछ दिन इस आगामी मोबाइल का इंतजार कर लीजिए। इसमें प्रीमियम डिजाइन के साथ काफी कुछ स्पेशल देखने को मिल सकता है।

ओप्पो एफ33 प्रो 5जी में धमाल मचाएगा सेल्फी कैमरा

फोन मेकर के मुताबिक, ओप्पो एफ33 प्रो 5जी मोबाइल में 50एमपी अल्ट्रा-वाइड सेल्फी कैमरे के साथ आपको ज्यादा वाइड फोटो लेने की सुविधा मिलती है, जिससे हर शॉट में आपके अपने लोग और वो खास पल, एक ही फ्रेम में आसानी से समा जाते हैं। ऐसे में सेल्फी लवर्स को बड़ी राहत मिल सकती है, क्योंकि अब फ्रंट कैमरे से फोटो पहले से अधिक वाइड और बेहतर रहेगी।

इसके अलावा, कंपनी ने बताया है कि इसमें प्रीमियम डिजाइन फुल शाइन के साथ मिलेगा, जिससे मोबाइल को हाथ में पकड़ने पर काफी बढ़िया महसूस होगा। साथ ही फोन का वजन काफी हल्का रहेगा और हाथ में काफी स्लिम रहेगा। कुल मिलाकर फोन काफी आरामदायक रहने वाला है। कंपनी इसे एआई ग्रुप सेल्फी एक्सपर्ट बता रही है। इसमें एआई क्रिएशन, एआई अनब्लर, एआई पोट्रेट ग्लो समेत कई अन्य एआई फीचर्स मिलेंगे। इस फोन में आईपी66, आईपी68, आईपी69 और आईपी69K के साथ कलर ओएस 16 का सपोर्ट दिया जाएगा।

ओप्पो एफ33 प्रो 5जी को खास बना सकते हैं ये फीचर्स

वहीं, कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आगामी फोन ओप्पो एफ33 प्रो 5जी में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 मैक्स चिपसेट को शामिल किया जा सकता है। इसमें 6.57 इंच की डिस्प्ले के साथ 144Hz की रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकती है। पावर के लिए इसमें 7000mAh की बैटरी और 80W का वायर्ड चार्जर सपोर्ट मिलने का अनुमान है। कंपनी इसके रियर पैनल पर 50एमपी का प्राइमरी कैमरा जोड़ सकती है, जिसमें नाइट विजन और एआई पावर्ड फीचर्स के साथ कई सुविधाओं को जोड़ने की आशंका है। साथ ही 2एमपी का डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है।

कब होगा लॉन्च और क्या है लीक प्राइस?

बता दें कि ओप्पो एफ33 प्रो 5जी मोबाइल को 15 अप्रैल को दोपहर 12 बजे भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। लीक्स की मानें, तो इसका संभावित दाम 30 से 35000 रुपये के करीब रखा जा सकता है। मगर इसकी सटीक खूबियां और प्राइस डिटेल इसके लॉन्च के बाद ही सामने आएंगे।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 26, 2026

Vivo S60

मई 25, 2026