---Advertisement---

Oppo Find N3 Flip: इस दिन तहलका मचाने आ रहा है ओप्पो का धाकड़ फोल्डेबल फोन, Samsung से होगी कांटे की टक्कर!

Oppo Find N3 Flip: ओप्पो के इस फोल्डेबल फोन को लेकर लंबे समय से लीक्स आ रहे हैं लीक्स में इसके कुछ स्पेक्स की डिटेल भी पता लग चुकी है। हालांकि, अब एक खुशखबरी कंपनी की तरफ दे दी गई है। ओप्पो की से तरफ से इस फोन की लॉन्च डेट को आधिकारिक तौर पर ...

Read more

Avatar of Santosh Kumar

By: Santosh Kumar

Published: अक्टूबर 6, 2023 10:22 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Oppo Find N3 Flip: ओप्पो के इस फोल्डेबल फोन को लेकर लंबे समय से लीक्स आ रहे हैं लीक्स में इसके कुछ स्पेक्स की डिटेल भी पता लग चुकी है। हालांकि, अब एक खुशखबरी कंपनी की तरफ दे दी गई है। ओप्पो की से तरफ से इस फोन की लॉन्च डेट को आधिकारिक तौर पर बता दिया गया है। इसे हाल ही में फ्लिपकार्ट पर टीज किया गया है तो कंपनी के X हैंडल पर भी इसकी लॉन्च डेट के बारे में बता दिया गया है।

इस दिन होगी तूफानी एंट्री

कंपनी के एक्स प्लेटफॉर्म पर दी गई जानकारी के अनुसार इसे 12 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इसके लाइव स्ट्रीम को ओप्पो इंडिया के आधिकारिक चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा और वेबसाइट पर भी इसे लाइव किया जाएगा। जो 7 बजे से शुरू होगा। बता दें, फोन को ओप्पो की साइट पर भी टीज कर दिया गया है।

Oppo Find N3 Flip के संभावित स्पेक्स

यह फोन पहले से ही चाइनीज स्मार्टफोन मार्केट में मौजूद है तो इसके कई सारे फीचर्स के बारे में लॉन्च से पहले ही पता चल गया है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इस फोन को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9200 प्रोसेसर से लैस किया जाएगा। इसमें पावर सपोर्ट के लिए 44 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ आने वाली 4300 एमएएच की बैटरी मिलने की बातें कही जा रही हैं। जो फोन ग्लोबली मौजूद है वह 30 मिनट में ही 58 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है। इसके अलावा भी इसमें कई सारी खूबियां दी गई हैं।

ओप्पो के अपकमिंग फोन का कैमरा

इस आगामी फोन को ट्रिपल रियर कैमरे से लैस किया जा सकता है। इसमें संभावित तौर पर 50 मेगापिक्सल के प्रमुख कैमरे के साथ 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड और 32 मेगापिक्सल का पोट्रेट सेंसर दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इस फोन को Cosmos Ring डिजाइन की खूबसूरती के साथ पेश किया जा सकता है।

Samsung के फ्लिप से होगी कांटे की टक्कर

इस फोन को सीधे तौर पर सैमसंग के फोल्डेबल फोन का प्रतिद्वंदी माना जा रहा है। इसकी टक्कर Samsung Galaxy Z Fold5 5G से देखने को मिल सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Santosh Kumar

Santosh Kumar

मीडिया में 2 वर्ष से काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में बतौर Content Writer काम कर रहा हूँ। इससे पहले ANI और The Statesman में काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में Sports, National और International मुद्दों पर लिख रहा हूँ
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026

Leave a Comment