---Advertisement---

Oppo Find N3 Flip: इस दिन धमाकेदार दस्तक देगा ओप्पो का ये धांसू फोन, जानें संभावित फीचर्स

Oppo Find N3 Flip: यह फोन 29 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा, इसके बारे में कंपनी की तरफ से आधिकारिक तौैर पर जानकारी दी गई है।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 24, 2023 6:43 अपराह्न

Oppo Find N3 Flip
Follow Us
---Advertisement---

Oppo Find N3 Flip: दिग्गज टेक कंपनी ओप्पो लंबे समय से एक फ्लिप फोन पर काम कर रही है जो कि Oppo Find N3 Flip है। हाल ही में इस फोन की लॉन्चिंग डेट को लेकर अपडेट आया है। कंपनी की तरफ से इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट को जारी कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक यह फोन इसी महीने 29 अगस्त को पेश किया जाएगा। यहां हम ओप्पो के इस अपकमिंग फोन के संभावित फीचर्स और अन्य चीजों के बारे में बात करने वाले हैं।

Oppo Find N3 Flip: इस दिन होगा लॉन्च

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी लॉन्चिंग के लिए 29 अगस्त को एक इवेंट आयोजित किया जाएगा। जो भारतीय समयानुसार दोपहर 12 से शुरू होगा और इसे कंपनी के यूट्यूब चैनल पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। जिसमें फ्लिप फोन के साथ Oppo Watch 4 Pro स्मार्टवॉच को भी पेश किए जाने की बात कही गई है। इस वॉच को दो कलर ऑप्शंस के साथ मार्केट में लाया जा सकता है। हाल ही में ओप्पो के द्वारा जो टीजर जारी किया गया है उसमें इसका रियर पैनल दिखाई दे रहा है। जहां कैमरा मॉड्यूल के पास एलईडी फ्लैश है।

Oppo Find N3 Flip: संभावित स्पेसिफिकेशन

इस अपकमिंग फोन को ब्लैक और ग्रे कलर में पेश किए जाने जाने की संभावना है। इसके साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इसे फ्लैगशिप सेगमेंट के अंदर पेश किया जाएगा।

फीचर Oppo Find N3 Flip
डिस्प्ले6.8 inch, AMOLED Screen
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 9200 Plus Chipset
कैमरा50 MP + 32 MP + 8 MP रियर, 32 फ्रंट
कनेक्टिविटीब्लूटूथ, वाई-फाई, एनएफसी
बैटरी4300Mah
एंड्रॉइड सिस्टमएंड्रॉइड V14

ये जानकारी रिपोर्ट्स के आधार पर दी गई है कंपनी की तरफ से इसके स्पेक्स के बारे में कुछ भी सटीक अपडेट नहीं दिया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi K100 Pro Max

अगस्त 12, 2026

Xiaomi 18

अगस्त 11, 2026

Google Pixel 11 Pro XL

अगस्त 11, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 11, 2026

Samsung Galaxy Z Fold 8 5G

अगस्त 10, 2026

Google Pixel 11

अगस्त 8, 2026