---Advertisement---

Oppo Find N5 में मिल सकता है TUV सर्टिफाइड टाइटेनियम फ्रेम, 8.12 इंच की बड़ी डिस्प्ले के साथ धूम मचाएगा फोल्डेबल स्मार्टफोन!

Oppo Find N5: ओप्पो के आने वाले फोल्डेबल स्मार्टफोन में TUV सर्टिफाइड टाइटेनियम फ्रेम मिल सकता है। इसकी 8.12 इंच की डिस्प्ले मार्केट में धूम मचा सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 16, 2025 6:25 अपराह्न

Oppo Find N5
Follow Us
---Advertisement---

Oppo Find N5: फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में ओप्पो एक बार फिर से धमाका करने के लिए तैयार है। बीते कई दिनों से ओप्पो के इस फोल्डेबल फोन की जमकर चर्चा चल रही है। अगर आप फोल्डेबल फोन खरीदने में दिलचस्पी रखते हैं, तो ओप्पो फाइंड एन5 आपके लिए शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है। सैमसंग, मोटोरोला और ओप्पो के मौजूदा फोल्डेबल स्मार्टफोन की तुलना में इस अपकमिंग फोन को काफी पतले स्तर पर पेश किया जा सकता है। Oppo Find N5 Price को लेकर काफी चर्चा चल रही है। ओप्पो फाइंड एन5 की कीमत फ्लैगशिप फोन सेगमेंट में दस्तक दे सकती है।

Oppo Find N5 में धूम मचा सकती है 8.12 इंच की डिस्प्ले

कई लेटेस्ट रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ओप्पो फाइंड एन5 फोल्डेबल फोन में TUV सर्टिफाइड टाइटेनियम फ्रेम मिल सकता है। लीक के मुताबिक, यह फ्रेम काफी मजबूती के साथ दस्तक दे सकता है। इसकी थिकनेस 8.93mm रह सकती है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें, तो इस फोन में 8.12 इंच की बड़ी डिस्प्ले के साथ बढ़िया रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकती है।

वहीं, इस फोन को अनफोल्ड करने पर इसकी मोटाई 4.2mm रह सकती है। इस तरह से यह फोन सबसे स्लिमेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन बन सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फोन में मल्टीपल IP रेटिंग IPX6, IPX8, IPX9 दी जा सकती है। Oppo Find N5 Price कई लोगों को हैरान कर सकती है। ओप्पो फाइंड एन5 की कीमत 80000 रुपये के आसपास रह सकती है।

स्पेक्सओप्पो फाइंड एन5 की संभावित खूबियां
डिस्प्ले8.12 इंच
प्रोसेसरSnapdragon 8 Elite
बैटरी6000mah
रियर कैमरा50MP+50MP+8MP
सेल्फी कैमरा32MP

ओप्पो फाइंड एन5 में मिल सकता है Color OS

हालिया रिपोर्ट्स की मानें, तो दावा किया जा रहा है कि Oppo Find N5 फोल्डेबल फोन में 6000mah की बैटरी के साथ 80W का फास्ट चार्जर दिया जा सकता है। लीक के मुताबिक, यह फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ एंट्री ले सकता है। इसमें एंड्रॉयड 15 ओएस के साथ Color OS का भी सपोर्ट दिया जा सकता है।

लीक के अनुसार, इस फोन में बैक पैनल पर 3 कैमरे सेंसर मिल सकते हैं। इसमें 50MP का प्राइमरी OIS और ऑटोफोकस जैसे फीचर्स के साथ आ सकता है। इसमें वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए 32MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। Oppo Find N5 Price की डिटेल इसके लॉन्च पर ही सामने आने की संभावना है। अभी तक ओप्पो फाइंड एन5 की कीमत को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Poco C81 Pro

अप्रैल 16, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 16, 2026

Motorola Razr Fold

अप्रैल 16, 2026

Oppo Reno 16 Pro 5G

अप्रैल 16, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

Redmi A7 Pro 5G

अप्रैल 15, 2026