---Advertisement---

Oppo Find X8 Ultra: ISP फीचर कम रोशनी में भी देगा धमाकेदार फोटो, 50MP का मेन कैमरा फोटोग्राफी लवर्स को करेगा मदहोश!

Oppo Find X8 Ultra: ओप्पो अपने अपकमिंग स्मार्टफोन में ISP फीचर को जोड़ सकता है। इस फीचर की मदद से कम रोशनी में भी धमाकेदार फोटो आ सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 25, 2025 4:08 अपराह्न

Oppo Find X8 Ultra
Follow Us
---Advertisement---

Oppo Find X8 Ultra: स्मार्टफोन कंपनियों के बीच इन दिनों नए-नए मॉडल लाने की होड़ मची हुई है। हर फोन कंपनी एक दूसरे से आगे निकलने की कोशिश में लगी हुई है। इसमें वीवो, सैमसंग और ओप्पो का नाम भी आता है। ओप्पो फाइंड एन5 फोल्डेबल फोन के बाद एक बार फिर धमाके की तैयारी कर रही है। लीक खबरों में बताया जा रहा है कि ओप्पो फाइंड एक्स8 अल्ट्रा फोन में धाकड़ फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

रिपोर्ट्स की मानें, तो इसका कैमरा फोटोग्राफी लवर्स को अपनी ओर आकर्षित कर सकता है। ओप्पो फाइंड एक्स8 अल्ट्रा के कैमरे में एक खास खूबी मिल सकती है। Oppo Find X8 Ultra Price को लेकर भी कई तरह के दावे सामने आ रहे हैं। ओप्पो फाइंड एक्स8 अल्ट्रा की कीमत फ्लैगशिप सेगमेंट में दस्तक दे सकती है।

Oppo Find X8 Ultra को खास बनाएगा ISP फीचर

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अपकमिंग ओप्पो फाइंड एक्स8 अल्ट्रा स्मार्टफोन कई मॉर्डन फीचर्स से लैस हो सकता है। लीक खबरों की मानें, तो इसके कैमरे में ISP फीचर मिल सकता है। ISP की फुल फॉर्म इमेजिंग सिग्नल प्रोसेसर है। इस खूबी की वजह से ओप्पो फाइंड एक्स8 अल्ट्रा का कैमरा कम रोशनी में भी काफी क्लीयर फोटो खींच सकता है। ओप्पो फाइंड एक्स8 अल्ट्रा की कीमत 1 लाख रुपये के करीब रह सकती है। Oppo Find X8 Ultra Price 1.5 लाख रुपये तक जा सकती है।

स्पेक्सओप्पो फाइंड एक्स8 अल्ट्रा की लीक डिटेल
डिस्प्ले6.83 इंच
प्रोसेसरSnapdragon 8 Elite
बैटरी5500mah
रियर कैमरा50MP+50MP+50MP
सेल्फी कैमरा50MP

ओप्पो फाइंड एक्स8 अल्ट्रा में मिल सकता है 50MP का फ्रंट कैमरा

कई ताजा रिपोर्ट्स में बताया गया है कि Oppo Find X8 Ultra मोबाइल में 50MP का मेन कैमरा एआई फीचर्स से लैस हो सकता है। इसमें ट्रिपल कैमरा मॉड्यूल कुछ यूनिक स्टाइल के साथ धूम मचा सकता है। इसके कैमरे को लेकर बताया गया है कि इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा वाइड एंगल लेंस के साथ सेल्फी लवर्स को लुभा सकता है।

ओप्पो फाइंड एक्स8 अल्ट्रा का कैमरा डिजाइन पुराने मॉडल के मुकाबले कुछ बदला हुआ नजर आ सकता है। इसमें 5500mah की बैटरी के साथ पावरफुल चार्जिंग क्षमता मिलने की उम्मीद है। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी कीमत 90000 रुपये के करीब रह सकती है। ओप्पो फाइंड एक्स8 अल्ट्रा की कीमत को लेकर अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026