---Advertisement---

Oppo Find X9 Ultra: 5 कैमरों वाले प्रीमियम फोन में ऑरेंज बटन कैसे करेगा काम? जानें लगभग 1.70 लाख के मोबाइल में क्या मिल रहा खास ?

Oppo Find X9 Ultra: ओप्पो फाइंड एक्स9 अल्ट्रा 5जी स्मार्टफोन को 5 कैमरों के साथ लॉन्च कर दिया गया है। इसके प्रीमियम फीचर्स देख खरीदने का मन करेगा। ये ओप्पो का सबसे हाईटेक मोबाइल बताया जा रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 21, 2026 3:22 अपराह्न

Oppo Find X9 Ultra
Follow Us
---Advertisement---

Oppo Find X9 Ultra:  चीनी कंपनी ओप्पो ने बेहद पावरफुल और प्रीमियम फीचर वाला फोन मार्केट में पेश कर दिया है। ओप्पो फाइंड एक्स9 अल्ट्रा फोन को  21 मई 2026 को लॉन्च किया गया है।  इस फोन की कीमत लगभग  1.70 लाख रुपए है। कुछ लोगों को ये बहुत ज्यादा लग सकती है। लेकिन इसके 5 कैमरे और पावरहाउस बैटरी को देख तुरंत खरीदने का मन करेगा । आज हम आपको इसके यूनिक फीचर्स की जानकारी देने जा रहे हैं।

Oppo Find X9 Ultra स्मार्टफोन के कैमरे में क्या मिल रहा यूनिक?

ओप्पो फाइंड एक्स9 अल्ट्रा 5जी स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खूबी 5 कैमरे हैं। ये पेंटा कैमरा सिस्टम बहुत ही कम फोन में देखने को मिलता है। फोटो और वीडियो की क्वाल्टी बढ़ाने के लिए कंपनी ने कैमरा ब्रांड Hasselblad के साथ मिलकर इसे बनाया है। इसमें 200MP का मेन कैमरा 1/1.12-इंच के Sony सेंसर के साथ मिल रहा है। ये तेज धूप और अंधेरे में भी क्लियर फोटो और वीडियो बना सकता है। वहीं, इसमें 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल रहा है। ये 3x ऑप्टिकल जूम पर काम करता है। इसका 50MP अल्ट्रा-टेलीफोटो कैमरा 10x ऑप्टिकल जूम को 100x ज़ूम तक ले जा सकता है। ये एडवांस आई पर चलता है। इसमें 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। इसमें पांचवे कैमरे के रुप में 3.2MP का मल्टीस्पेक्ट्रल सेंसर मिल रहा है। इस कैमरे से सिनैमेटिक प्रोफेशनल वीडियोग्राफी 4K @120FPS और 8K क्वाल्टी में की जा सकती है। सेल्फी के लिए 50MP का ऑटोफोकस कैमरा मिल रहा है। कैमरा कंट्रोल करने के लिए इसमें ऑरेंज-की दी गई है। ये कैमरे के एक साथ कई काम करती है। फोकस लॉक करना हो या फिर जूम एडजस्ट सबकुछ इससे किया जा सकता है। ये फीचर आईफोन वाला है।

ओप्पो फाइंड एक्स9 अल्ट्रा 5जी स्मार्टफोन  की कीमत और स्टोरेज वेरियंट

OPPO Find X9 Ultra फोन को भारत में 1 लाख 69 हजार 999 रुपए की कीमत में पेश किया गया है। ये लगभग 1.70 लाख रुपए है। ये 12GB रैम और 512GB स्टोरेज में उपल्बध है। 27 मई से इसकी प्री-बुकिंग ऑन लाइन कर सकते हैं। वहीं, 30 मई 2026 से ये सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Oppo Find X9 Ultra की बैटरी, प्रोसेसर , सेफ्टी और अन्य  फीचर्स

Oppo Find X9 Ultraस्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.82-इंच की QHD+ कर्व्ड स्क्रीन मिल रही है। तेज धूप में भी काम करती है।
बैटरी/चार्जर7050mAh की बैटरी 100W सुपरवूक फास्ट चार्जर से लैस है। वहीं, ये 50W की एयरवूक वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी करता है।
प्रोसेसरSnapdragon 8 Elite Gen 5 का प्रोसेसर मिलता है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम ऐप्पल एयरड्रॉप सपोर्ट से लैस है।
प्राइवेसी शील्डडेटा की सुरक्षा के लिए प्राइवेसी शील्ड मिल रही है।
स्प्लैश टचबारिश और पानी में फोन को चलाने के लिए स्प्लैश टच मिल रहा है।
सेफ्टी रेटिंगपानी-धूल और टूट-फूट से बचाने के लिए IP66 , IP68 और IP69 की सुरक्षा रेटिंग मिल रही है। क्रिस्टल शील्ड / गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन फोन को टूटने से बचाता है।
ऐप्पल एयरड्रॉप सपोर्टआईफोन से फाइल ट्रांसफर करने के लिए ऐप्पल एयरड्रॉप सपोर्ट का फीचर मिलता है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Apple iPhone 18 Pro Max

मई 20, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 20, 2026

Samsung Galaxy S27

मई 20, 2026

Lenovo Legion Y70

मई 20, 2026

Google Gemini Omni AI

मई 20, 2026

Honor 600 Pro 5G

मई 19, 2026