---Advertisement---

OPPO Find X9s Pro का 200एमपी का जानदार कैमरा आते ही बिगाड़ सकता है DSLR का काम, लीक्स जानकर खिल उठेगा गेमर्स का चेहरा

OPPO Find X9s Pro: फोन मार्केट में फ्लैगशिप मोबाइल ओप्पो फाइंड एक्स9एस प्रो जल्द ही दस्तक दे सकता है। इसमें आकर्षक डिजाइन के साथ आलीशान कैमरा और दमदार एआई स्पेक्स भी मिल सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 8, 2026 6:06 अपराह्न

OPPO Find X9s Pro
Follow Us
---Advertisement---

OPPO Find X9s Pro: क्या आप मोबाइल फोटोग्राफी के शौकीन हैं? अगर हां, तो आपके लिए एक खुशखबरी है। फोन मार्केट में एक धांसू कैमरा फोकस्ड मोबाइल एंट्री लेने वाला है। हम बात कर रहे है ओप्पो फाइंड एक्स9एस प्रो की। जी हां, सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी धूम देखने को मिल रही है। लेटेस्ट लीक्स में बताया जा रहा है कि इसका डिजाइन इतना प्रीमियम होगा कि इसे दूर से ही देखने पर आपका दिल दीवाना हो सकता है। इसमें एआई स्पेक्स भी देखने को मिल सकते हैं।

ओप्पो फाइंड एक्स9एस प्रो का कैमरा उड़ाएगा गर्दा

ताजा रिपोर्ट्स पर गौर करें, तो दावा किया गया है कि ओप्पो फाइंड एक्स9एस प्रो मोबाइल फ्लैगशिप कैटेगरी में जोरदार एंट्री लेने वाला है। इसमें डीएसएलआर की टक्कर का कैमरा मॉड्यूल मिलने की प्रबल संभावना जताई गई है। इसमें 200एमपी का प्राइमरी कैमरा जोड़ा जा सकता है, जोकि एआई पावर्ड हो सकता है। ऐसे में फोटोग्राफी लवर्स को एआई नाइट विजन, एआई पोर्ट्रेट मोड, एआई फोटो एन्हांस्ड समेत कई खूबियां देखने को मिल सकती हैं। साथ ही 50एमपी का अल्ट्रावाइड एंगल मिलने की आशंका है, जिससे यह फोन आते ही अपने सेगमेंट का किंग साबित हो सकता है।

ओप्पो फाइंड एक्स9एस प्रो के ये फीचर्स जीत लेंगे गेमर्स का दिल

वहीं, कुछ अन्य रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि आगामी ओप्पो फाइंड एक्स9एस प्रो फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 9500 प्रोसेसर शामिल किया जा सकता है। साथ ही इनहाउस चिप को भी रखने की उम्मीद है। इससे फोन की स्पीड और परफॉर्मेंस काफी बेहतर हो सकती है। साथ ही एंड्रॉयड 16 ओएस के साथ कंपनी अपना ओएस भी जोड़ सकती है। इतना ही नहीं, इसमें सेगमेंट का सबसे बड़ा वेपर कूलिंग सिस्टम आने की भी संभावना जताई गई है। इससे फोन में भारी गेमिंग के दौरान हीटिंग की परेशानी नहीं आएगी। साथ ही इसमें 7000mAh की बैटरी और 6.59 इंच की स्क्रीन दी जा सकती है।

कब होगा लॉन्च और क्या है लीक प्राइस?

कुछ अन्य रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ओप्पो फाइंड एक्स9एस प्रो फोन को 21 अप्रैल को चीन के घरेलू बाजार में लॉन्च करने की योजना है। इसका दाम 79999 रुपये रहने की आशंका है। हालांकि, इसकी भारत में लॉन्च होनी की अभी तक कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026