---Advertisement---

Oppo K13 5G: Flipkart पर जल्द आ रहा है किंग ऑफ स्मार्टफोन, 50MP का तगड़ा कैमरा, ड्यूल स्टीरियो स्पीकर के साथ मिल सकती हैं यूनिक खूबियां

Oppo K13 5G: Flipkart पर जल्द आ रहा है किंग ऑफ स्मार्टफोन। इस फोन में 50MP का तगड़ा कैमरा, ड्यूल स्टीरियो स्पीकर के साथ कई यूनिक खूबियां मिल सकती हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 13, 2025 6:40 अपराह्न

Oppo K13 5G
Follow Us
---Advertisement---

Oppo K13 5G: मिडरेंज कैटेगरी में काफी अच्छी संख्या में स्मार्टफोन की बिक्री होती है। यही वजह है कि कई बड़ी कंपनियां इस श्रेणी में अपने दमदार मोबाइल लाती रहती हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि अपकमिंग ओप्पो के13 5जी फोन भी मिडरेंज सेगमेंट में ही उतारा जाएगा। अगर ऐसा होता है, तो यूजर्स की बल्ले-बल्ले हो सकती है। Flipkart पर इस फोन को लिस्ट कर दिया गया है। फ्लिपकार्ट पर ‘K’ अक्षर के साथ इस फोन को ‘Coming Soon’ दिखाया जा रहा है। Oppo K13 5G India Launch पर काफी तेजी से चर्चा शुरू हो गई है। ओप्पो के13 5जी की इंडिया लॉन्च को लेकर अलग-अलग अफवाहें सामने आ रही हैं।

Flipkart पर जल्द आ रहा है ‘किंग ऑफ स्मार्टफोन’ Oppo K13 5G

फोन मेकर ने एक्स यानी ट्विटर पर अपकमिंग ओप्पो के13 5जी स्मार्टफोन की झलक दिखाई है। साथ ही बताया है कि इसे Flipkart पर लॉन्च किया जाएगा। मगर फोन मेकर ने फोन को पूरी तरह से रिवील नहीं किया है। फ्लिपकार्ट पर भी इसकी फोटो सामने नहीं आई है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि Oppo K13 5G India Launch अप्रैल के अंत में हो सकती है। ओप्पो के13 5जी की इंडिया लॉन्च की चर्चा के बीच इस फोन को ‘किंग ऑफ स्मार्टफोन’ बताया जा रहा है। लीक खबरों की मानें, तो इसके बैक में 50MP का तगड़ा कैमरा दिया जा सकता है। इसमें ड्यूल OIS सपोर्ट के साथ कई धांसू कैमरा स्पेक्स जोड़े जा सकते हैं। वहीं, फ्रंट में 16MP का कैमरा सेंसर सेल्फी प्रेमियों को लुभाने में कामयाब हो सकता है।

स्पेक्सओप्पो के13 5जी के लीक फीचर्स
चिपसेटMediaTek Dimensity 8400
रैम-स्टोरेज8GB-256GB
स्क्रीन6.67 इंच
बैटरी7000mAh
रियर कैमरा50MP+2MP
सेल्फी कैमरा16MP

ओप्पो के13 5जी में धूम मचाएगा ड्यूल स्टीरियो स्पीकर

कई ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आगामी Oppo K13 5G स्मार्टफोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दी जा सकती है। इसके साथ 120Hz की रिफ्रेश रेट कमाल का स्क्रीन अनुभव प्रदान कर सकती है। वहीं, Oppo K13 5G India Launch की चर्चा के बीच दावा किया जा रहा है कि इसमें 7000mAh की बैटरी मिल सकती है। इसके साथ 90W का फ्लैश चार्जर काफी कम समय में बैटरी को फुल कर देगा। Flipkart पर इसे ड्यूल स्टीरियो स्पीकर, एडवांस ब्लूटूथ कनेक्विटी के साथ लाने की संभावना है। खबरों की मानें, तो फ्लिपकार्ट पर इसे यूनिक खूबियों के साथ लॉन्च किया जा सकता है। अभी तक ओप्पो के13 5जी की इंडिया लॉन्च डेट का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026