---Advertisement---

Oppo K14x 5G:लंबी बैटरी और प्रीमियम कैमरे की टेंशन खत्म, छूट पर 15000 से कम में अभी करें बुक

Oppo K14x 5G: ओप्पो के14एक्स 5जी स्मार्टफोन 10 फरवरी को लॉन्च किया गया है। ये अपने बेहतरीन फीचर्स के लिए चर्चा में बना हुआ है। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो ऑन लाइन शॉपिंग कंपनी से 15000 से कम की कीमत पर बुक कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: फ़रवरी 13, 2026 6:34 अपराह्न

Oppo K14x 5G
Follow Us
---Advertisement---

Oppo K14x 5G: अगर आप किसी  प्रीमियम फीचर वाले स्मार्टफोन को खरीदने की सोच रहे हैं। लेकिन बजट कम होने के कारण ले नहीं पा रहे हैं तो, यकीन मानिए ये ऑफर सिर्फ आपके लिए हैं। ओप्पो के14एक्स 5जी स्मार्टफोन कंपनी ने भारत में 10 फरवरी 2026 को लॉन्च किया था।  इसकी सबसे बड़ी खूबी बजट में प्रीमियम फीचर्स देने हैं। इसकी सेल 16 फरवरी से ऑन लाइन और ऑफ लाइन शुरु  हो रही है। लेकिन आप इसे अभी से ही सस्ते में फ्लिपकार्ट से बुक कर सकते हैं।

Oppo K14x 5G फोन को फ्लिपकार्ट सेल से सस्ते में खरीदें

ओप्पो के14एक्स 5जी स्मार्टफोन पर फ्लिपकार्ट 17 फीसदी का डिस्काउंट दे रहा है। इस डील के बाद ये 17999 रुपए वाला फोन 14999 रुपए में मिलेगा। यहां पर ग्राहक के 3000 रुपए बचेंगे। इसके साथ ही कंपनी कुछ चुनिंदा बैंक के कार्ड्स पर छूट भी दे रही है। जिसका अलग से आप फायदा उठा सकते हैं। इसमें 4GB रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है।

ओप्पो के14एक्स की पावरफुल बैटरी और चार्जर

ओप्पो के14एक्स 5जी स्मार्टफोन अपनी पावरफुल बैटरी के कारण चर्चा में बना हुआ है। इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है। वहीं, 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जर मिल रहा है। इसके साथ ही रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है। इसकी बैटरी स्टैंडबाय पर 882 घंटे तक चल सकती है।

ओप्पो के नए फोन का कैमरा है एक नंबर

ओप्पो ने अपने इस नए फोन में 50MP का AI डुअल रियर कैमरा दिया है। इसमें 50MP का मेन अल्ट्रा-क्लियर कैमरा मिलता है। वहीं, 2MP का मोनोक्रोम लेंस दिया गया है। इससे 1080p@60fps की क्वालिटी में वीडियो को रिकॉर्ड किया जा सकता है। ओप्पो ने फ्रंट में 5MP का कैमरा दिया है। ये अंधेरे और कम रोशनी में भी क्लियर फोटो और वीडियो बनाता है।

ओप्पो के14एक्स 5जी  के अन्य स्पेसिफिकेशन

  1. ओप्पो के14एक्स 5जी स्मार्टफोन में 6.75-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।
  2. पानी और धूल से बचाने के लिए IP64 रेटिंग मिलती है।
  3. Android 15 पर ऑपरेट करता है।
  4. One-Click Refresh का फीचर फोन की परफॉर्मेंस को बढ़ाता है।
  5. AI LinkBoost 3.0 की तकनीक कमजोर इंटरनेट पर भी स्पीड देती है।

ओप्पो के इस फोन पर मिल रहा ये ऑफर सीमित समय के लिए है। जिसे कंपनी के द्वारा कभी भी बदला जा सकता है।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18

फ़रवरी 13, 2026

Sonam Pandit Viral Video

फ़रवरी 13, 2026

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026