---Advertisement---

Snapdragon 8 Plus Gen 1 प्रोसेसर और 100W के फास्ट चार्जर के साथ इस दिन लॉन्च होगा Oppo Reno 10 Pro+ स्मार्टफोन, जानें कीमत

Oppo Reno 10 Pro+: स्मार्टफोन मार्केट में नए फोन की तलाश करने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि भारतीय बाजार में अपनी मजबूत धाक जमाने वाली चाइनीज मोबाइल कंपनी ओप्पो जल्द ही अपना धाकड़ स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। ओप्पो की इस नई सीरीज Oppo Reno 10 में ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 19, 2023 4:32 अपराह्न

Oppo Reno 10 Pro+
Follow Us
---Advertisement---

Oppo Reno 10 Pro+: स्मार्टफोन मार्केट में नए फोन की तलाश करने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि भारतीय बाजार में अपनी मजबूत धाक जमाने वाली चाइनीज मोबाइल कंपनी ओप्पो जल्द ही अपना धाकड़ स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। ओप्पो की इस नई सीरीज Oppo Reno 10 में काफी धमाकेदार फीचर्स होने वाले हैं।

Oppo Reno 10 Pro+ की लॉन्च डेट

इस सीरीज में Oppo Reno 10 Pro+ एक शानदार फोन होगा। इस फोन की लॉन्च डेट भी सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि इस फोन को 24 मई 2023 को पेश किया जाएगा। आपको बता दें कि इस सीरीज में 3 वेरिएंट मिल सकते हैं। इसमें Oppo Reno 10, Oppo Reno 10 Pro और Oppo Reno 10 Pro+ शामिल है।

ये भी पढ़ें: मई में टेक मार्केट दहलाने आ रहे Pixel Fold से लेकर OnePlus सहित ये तमाम धाकड़ फोन, फीचर्स और लुक से हो जाएगा इश्क

 Oppo Reno 10 के संभावित फीचर्स

बताया जा रहा है कि ओप्पो के इस फोन में 6.74 इंच की FHD प्लस डिस्प्ले दी गई है। इसके साथ 120HZ का रिफ्रेश रेट दिया गया है। कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आने वाले इस फोन में 4600mah की बैटरी मिल सकती है। इसके साथ ही 80W का फास्ट चार्जर दिया जाएगा। इसमें स्नैपड्रैगन 778G का प्रोसेसर दिया जा सकता है। खबरों की मानें तो इसमें 64MP का मेन कैमरा, 8MP और 32Mp का तीसरा कैमरा दिया जा सकता है।

Oppo Reno 10 Pro के संभावित फीचर्स

ओप्पो के इस मॉडल में 6.73 इंच की स्क्रीन दी जा सकती है। OLED डिस्प्ले के साथ इसमें 120HZ का रिफ्रेश रेट मिल सकता है। इसमें डायमेंटसिटी 8200 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसमें 4600MAH की बैटरी और 100W का फास्ट चार्जर दिया जा सकता है।

Oppo Reno 10 Pro+ के संभावित फीचर्स

इस मॉडल में 6.74 इंच की डिस्प्ले और 4700MAH की बैटरी मिल सकती है। इसके साथ Qualcomm Snapdragon 8 Plus Gen 1 प्रोसेसर दिया जा सकता है। 4700MAH की बैटरी के साथ रियर पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।

मॉडलOppo Reno 10 Pro+
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Plus Gen 1
स्क्रीन6.74 इंच
बैटरी4700MAH
रियर कैमराट्रिपल कैमरा
फ्रंट कैमरा32MP
रिफ्रेश रेट120HZ

मिल सकते हैं ये फीचर्स

इस सीरीज में एंड्रॉइड 13 का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही 16GB की रैम और 512GB की स्टोरेज दी जा सकती है। इस फोन की कीमत को लेकर कोई भी जानकारी नहीं है। यहां पर आपको बता दें कि इस सीरीज को फिलहाल चीन के बाजार में पेश किया जाएगा। इसकी कीमत को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसे 58990 रुपये में पेश किया जा सकता है। मगर अभी तक इसकी कीमत की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। वहीं, भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई भी जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़े: अब नहीं लगाने होंगे डीलरशिप के चक्कर, Flipkart पर लिस्ट हुआ Hero Vida V1 Pro Electric Scooter

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

अप्रैल 25, 2026

OnePlus Ace 6 Ultra

अप्रैल 25, 2026

Vivo X500

अप्रैल 25, 2026

Ghaziabad News

अप्रैल 25, 2026

Realme C100x

अप्रैल 25, 2026

iPhone 18 Pro Max

अप्रैल 24, 2026