---Advertisement---

OPPO Reno 14 5G: 6.83 इंच की 1.5K LTPS OLED डिस्प्ले, 15W का वायरलेस चार्जर मचाएगा सनसनी! क्या मिलेगा iPhone वाला एक्शन बटन?

OPPO Reno 14 5G: अपकमिंग मिडरेंज फोन ओप्पो रेनो 14 5जी में 6.83 इंच की 1.5K LTPS OLED डिस्प्ले दी जा सकती है। इसके साथ 15W का वायरलेस चार्जर मार्केट में तहलका मचा सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 7, 2025 11:55 पूर्वाह्न

OPPO Reno 14 5G
Follow Us
---Advertisement---

OPPO Reno 14 5G: ओप्पो ‘K13’ स्मार्टफोन में 7000mAh की बैटरी देने के बाद एक बार फिर फोन मेकर ग्राहकों का दिल जीतने के लिए तैयार है। ओप्पो रेनो 14 5जी मोबाइल एक एआई एक्सपर्ट फोन हो सकता है। कई हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस फोन में 6.83 इंच की 1.5K LTPS OLED डिस्प्ले मिलेगी। इसके साथ 144Hz की रिफ्रेश रेट गेमर्स को दीवाना बना सकती है। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि इस फोन में भी पावरफुल बैटरी का यूज किया जा सकता है। लीक खबरों की मानें, तो इसमें 6200mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।

ओप्पो रेनो 14 5जी में धूम मचा सकता है iPhone वाला एक्शन बटन

कई लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अपकमिंग OPPO Reno 14 5G फोन में 90W का वायर्ड चार्जर आ सकता है। साथ ही 15W का वायरलेस चार्जर ग्राहकों को पसंद आ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन में MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसका AnTuTu स्कोर 1.4 मिलियन है, ऐसे में इसमें मल्टीटास्किंग करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।

फोन में एंड्रॉयड 15 ओएस के साथ Coloros 15.0.2 ऑपरेटिंग सिस्टम शामिल किया जा सकता है। कई लीक खबरों में इस बात पर जोर दिया गया है कि इस फोन में साइड की ओर iPhone की तरह एक्शन बटन मिल सकता है। ऐसे में यूजर्स को फोटो क्लिक करने के साथ ही कई शॉर्टकट्स की सुविधा मिल सकती है।

स्पेक्सओप्पो रेनो 14 5जी की संभावित खूबियां
चिपसेटMediaTek Dimensity 8350
ऑपरेटिंग सिस्टमएंड्रॉयड 15 ओएस-Coloros 15.0.2
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
डिस्प्ले6.83 इंच
बैटरी6200mAh
रियर कैमरा50MP+50MP+50MP
सेल्फी कैमरा50MP
रिफ्रेश रेट144Hz

OPPO Reno 14 5G Launch Date in India

लीक खबरों की मानें, तो आगामी ओप्पो रेनो 14 5जी की इंडिया में लॉन्च डेट जून के आखिर में हो सकती है। फिलहाल इस पर अभी तक अफवाहों का बाजार गर्म है। मगर फोन मेकर ने कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।

OPPO Reno 14 5G Price in India

अगर आप भी ओप्पो रेनो 14 5जी फोन का इंतजार कर रहे हैं और इसकी संभावित कीमत जानना चाहते हैं, तो रिपोर्ट्स में इसकी डिटेल सामने आई है। लेटेस्ट खबरों के मुताबिक, ओप्पो रेनो 14 5जी की इंडिया में कीमत 34999 रुपये से शुरू हो सकती है। फिलहाल ओप्पो ने इस मिडरेंज स्मार्टफोन को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

OnePlus

जुलाई 16, 2026

OpenAI

जुलाई 15, 2026

Apple iPhone 18 Pro

जुलाई 14, 2026

Motorola Edge 70 Max

जुलाई 13, 2026

Redmi Note 17

जुलाई 13, 2026

iPhone 17

जुलाई 11, 2026